back to top

मोदी ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र- फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि फिट रहना उतना मुश्किल काम नहीं है, जितना कुछ लोगों को लगता है। थोड़े से नियम व परिश्रम से हमेशा स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज, मंत्र में सभी का स्वास्थ्य और सभी का सुख छिपा हुआ है।

फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ के अवसर पर फिटनेस को लेकर जागरूकता का प्रसार करने वाले लोगों से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने ये बातें कही। संवाद करने वाले लोगों में भारतीय क्रिक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अभिनेता मिलिंद सोमन और मशहूर डायटीशियन रुजुता दिवेकर के अलावा फिटनेस के प्रति उत्साही आम नागरिक शामिल थे।

मोदी ने आज के संवाद को हर आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी करार देते हुए कहा कि एक साल के भीतर फिट इंडिया अभियान आमजन का अभियान बन चुका है तथा देश में स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर निरंतर जागरूकता में बढ़ोतरी होती चली जा रही है।

उन्होंने कहा, फिट इंडिया मूवमेंट ने अपने प्रभाव और प्रासंगिकता को कोरोना काल में सिद्ध करके दिखाया है कि वाकई में फिट रहना इतना मुश्किल काम नहीं है जितना कुछ लोगों को लगता है। थोड़े से नियम से थोड़े से परिश्रम से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज, इस मंत्र में सभी का स्वास्थ्य और सभी का सुख छिपा हुआ है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि चाहे योग हो या बैडमिंटन हो, टेनिस हो या फुटबाल, कराटे हो या कबड्डी, उन्हें जो पसंद आए कम से कम 30 मिनट रोज करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसार में श्रम, सफलता, भाग्य, सब कुछ स्वास्थ्य पर ही निर्भर करता है।

उन्होंने कहा, स्वास्थ्य है, तभी भाग्य है, तभी सफलता है। जब हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, खुद को फिट और मजबूत रखते हैं। एक भावना जागती है कि हां, हम स्वयं के निर्माता हैं। एक आत्मविश्वास आता है और व्यक्ति का यही आत्मविश्वास उसको जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में भी सफलता दिलाता है। यही बात परिवार समाज देश पर भी लागू है। कोहली, सोमन और दिवेकर के अलावा इस सत्र में पैरालम्पिक भालाफेंक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झझारिया और जम्मू कश्मीर की महिला फुटबॉलर अफशां आशिक ने भी भाग लिया।

श्रीनगर में 2017 में पत्थरबाज के तौर पर सुर्खियों में आई अफशां से भी प्रधानमंत्री ने बात की। जम्मू कश्मीर फुटबॉल टीम में गोलकीपर अफशां बाद में एफसी कोल्हापूर सिटी के लिए भारतीय महिला लीग 2019 में खेली। वह श्रीनगर में युवाओं को प्रशिक्षण भी देती है।

मोदी ने कहा कि देश में स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर निरंतर जागरूकता भी बढ़ रही है और सक्रियता भी। उन्होंने खुशी जताई कि योग, आसन, व्यायाम, पैदल चलना, दौड़ना, तैराकी, स्वस्थ खाने की आदत और एक स्वस्थ जीवन शैली लोगों के जीवन का हिस्सा बन रहे हैं।

फिट इंडिया अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों के जुडऩे का आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद कार्यक्रम से शामिल सभी हस्तियों से कहा कि वे भी अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें। उन्होंने कहा, फिट इंडिया मूवमेंट दरअसल हिट इंडिया मूवमेंट भी है। इसलिए, जितना इंडिया फिट होगा, उतना ही इंडिया हिट होगा। इसमें आप सभी के प्रयास हमेशा की तरह देश की बहुत मदद करेंगे।

RELATED ARTICLES

PM मोदी दो अगस्त को नशामुक्ति के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान का आगाज करेंगे : मांडविया

नयी दिल्ली। भारत में युवाओं में नशे की बढती लत से चिंतित खेल और युवा कार्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सौ सप्ताह तक...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

सावन माह आज से, शिवालयों में होगी भगवान भोले की पूजा

श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा सावन का शुभारंभ, मन्दिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गयालखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन...

गुरुदेव तुमको सौ-सौ नमन के जयघोष से गूंजा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव धूमधाम से संपन्नलखनऊ। दिगम्बर जैन परंपरा में तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर...

गुरु पूर्णिमा : मंदिरों और आश्रमों में हुआ गुरु पूजन, लिया आशीर्वाद

लखनऊ। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। वेद व्यास...

सीखने की प्रक्रिया निरंतर एवं व्यापक होनी चाहिए : डॉ. मनोज कुमार मिश्र

दीक्षारम्भ- 2026 के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा पर प्रेरक सामूहिक परिचर्चा सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ- 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा के पावन...

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी वाचन

लखनऊ। हिंदी के उपन्यास सम्राट कहे जाने वाले मुंशी प्रेमचंद ने हिंदी साहित्य के खजाने को लगभग एक दर्जन उपन्यास और करीब 250 लघु-कथाओं...

PM मोदी दो अगस्त को नशामुक्ति के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान का आगाज करेंगे : मांडविया

नयी दिल्ली। भारत में युवाओं में नशे की बढती लत से चिंतित खेल और युवा कार्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सौ सप्ताह तक...