back to top

मोदीमय हुआ काशी: PM ने मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू किया ‘रोड शो’

वाराणसी (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार शाम बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के मुख्य द्वार पर स्थित भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही अपने रोड शो की शुरुआत की। मोदी लगातार दूसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

वह शुक्रवार को नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे

वह शुक्रवार को यहां अपना नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे। गुरूवार शाम करीब सवा पांच बजे प्रधानमंत्री मोदी का काफिला बाबतपुर हवाई अड्डे से बीएचयू द्वार पहुंचा, जहां पहले से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आदि भाजपा के वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे। वाराणसी पहुंचने से पहले मोदी ने ट्वीट कर कहा, अपनी प्यारी काशी आ रहा हूं। हर-हर महादेव। मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मोदी ने एक खुली एसयूवी में अपना रोड शो आरंभ किया।

काफिले में चल रही अन्य गाडियों में…

 

काफिले में चल रही अन्य गाडियों में भाजपा और एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद दिखे। केसरिया रंग का कुर्ता पहने मोदी ने अपने सीने पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का निशान लगा रखा था। उनका काफिला जैसे ही आगे बढ़ा, सड़कों के किनारे खड़े लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की। रोड-शो के दौरान मोदी-मोदी के नारे लग रहे थे। रोड शो के साथ चल रहे लोगों ने मोदी की तस्वीर और नमो अगेन वाली टी-शर्ट और कमल के निशान वाली केसरिया टोपी पहन रखी थी। सड़क के किनारे कुछ महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मोदी के काफिले के स्वागत में खड़ी दिखीं।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...