back to top

फाइलेरिया मरीजों को दी गयी एमएमडीपी किट

प्रभावित अंगों की देखभाल का दिया गया प्रशिक्षण

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बक्शी का तालाब ब्लॉक के कठवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में फाइलेरिया मरीजों की देखभाल का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर बक्शी का तालाब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डा. जे पी सिंह ने कहा कि फाइलेरिया जिसे हाथी पांव भी कहते हैं। यह यह लाइलाज बीमारी है जिसको केवल प्रबंधन से ही नियंत्रित किया जा सकता है इसलिए फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए एमएमडीपी किट दी गई है।

किट में तौलिया, साबुन टब और मग आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जो भी समान दिया गया है उसका उपयोग फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल में करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल करने के बारे में जो जानकारी दी जाए उसको अमल में लायें। उचित देखभाल न करने से फाइलेरिया रोगी दिव्यांग हो सकता है और व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

इस मौके पर पाथ के प्रतिनिधि डा. अनंत विशाल ने उपस्थित फाइलेरिया मरीजों को बताया कि फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल इसलिए भी जरूरी है, ताकि उनमें व्यापक मूवमेंट हो और सूजन न बढ़े। इसके अलावा महिलाएं फाइलेरिया ग्रसित पैरों में बिछिया या पायल और हाथों में अंगूठी या चूड़ियां पहनने से बचें। फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल के बारे में बताया कि फाइलेरिया रोगी को प्रभावित अंगों की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए।
प्रभावित अंगों को साबुन से धोना चाहिए लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि साबुन को सीधे प्रभावित अंगों पर नहीं लगाना लगाएं बल्कि साबुन का फेना बनाकर और उसे ऊपर से नीचे की ओर हल्के हाथों से लगाना चाहिए। फिर पोंछकर उस पर एंटी सेप्टिक क्रीम लगानी चाहिए। इस मौके पर पहले से एमएमडीपी का प्रशिक्षण प्राप्त 35 वर्षीय फाइलेरिया मरीज कौशल ने बताया कि उन्होंने लगभग आठ माह पहले भी यह प्रशिक्षण लिया था और प्रशिक्षण के दौरान जो व्यायाम और साफ सफाई के बारे में बताया गया था, उस पर अमल किया जिसके परिणाम स्वरूप बाएं पैर में सूजन में कमी आ गयी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...