back to top

बलिया में किशोरी से नाबालिग छात्र ने दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित रूप से उसके गांव के 15 वर्षीय एक किशोर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मामला दर्ज कर आरोपी
को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। उसके अनुसार बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीया एक किशोरी के साथ उसके गांव के ही 15 वर्षीय एक किशोर ने 31 अगस्त की शाम को बलात्कार किया। तब किशोरी
अपने पिता से मिलने के लिए खेत जा रही थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कपूर सिंह ने बताया कि घटना के बाद शुक्रवार को किशोरी के पिता ने आरोपी के घर जाकर जब अपनी नाराजगी जताई तो उसे अपशब्द कहे गए तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। उन्होंने बताया कि पीडत किशोरी की तहरीर पर किशोर के विरुद्ध शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) 504 (शांतिभंग करने के इरादे से अपमान करना) व 506 (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कक्षा नौ का छात्र है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ छावनी में योगिक जीवन शैली पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ। लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...

फीफा विश्व कप 2026: मैक्सिको ने जीत के साथ किया आगाज, उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से रौंदा

मैक्सिको सिटी। सह-मेजबान मैक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के ऐतिहासिक उद्घाटन मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से शिकस्त...

यूपी में दो वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले, आईएएस सौम्या पांडेय बनीं बरेली विकास प्राधिकरण की नई वीसी, मणिकंदन ए प्रतीक्षारत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी किए गए आधिकारिक...

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...

PM मोदी बोले – राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में जोर-शोर से काम कर रही है

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती...

PM मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की सप्ताह भर की यात्रा पर रवाना, G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह जी-7 शिखर...

लखनऊ छावनी में योगिक जीवन शैली पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ। लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...