back to top

पूर्वाेत्तर भारत में बीते पांच साल में उग्रवाद कम हुआ, लेकिन तस्करी बढ़ी: लेफ्टिनेंट जनरल नायर

मुंबई। असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने कहा कि पूर्वाेत्तर भारत में बीते पांच साल में उग्रवाद कम हुआ है, लेकिन प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी में वृद्धि देखी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल नायर ने कहा, पिछले साल, असम राइफल्स ने 876 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित वस्तुओं को जब्त किया था, जो 2019 की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है। 2019 में 544 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई थी। उन्होंने कहा, इस साल 31 जुलाई तक ही यह आंकड़ा 751 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी में वृद्धि हुई है।

उन्होंने हाल ही में तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीमा प्रबंधन और मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में उग्रवाद से निपटने में असम राइफल्स के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान दिलाया है। उन्होंने कहा कि असम राइफल्स इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है, जिनमें भारत-म्यांमा सीमा पर कठिन क्षेत्रीय स्थिति, पुलिस थानों का अभाव जैसी चुनौतियां शामिल हैं। इसके अलावा असम राइफल्स को पुलिस शक्तियों के अभाव की चुनौती का भी सामना करना पड़ता है। पुलिस शक्तियों के बिना असम राइफल्स के केवल सीमा रक्षक बल है। साथ ही उसे जातीय निष्ठा और खुली सीमा जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...