बुध कम्यूनिकेशन, बिजनेस और बुद्धि के कारक माने जाते हैं
लखनऊ। ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। बुध की चाल बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। बुध कम्यूनिकेशन, बिजनेस और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। बुध की चाल शुभ होने पर व्यक्ति को व्यापार में मुनाफा और मान-सम्मान का लाभ मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध इस समय वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में बुध वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। 11 अगस्त के दिन दोपहर 12:59 पी एम से बुध मार्गी अवस्था में गोचर करना शुरू करेंगे। 10 नवंबर तक बुध सीधी चाल में गोचर करेंगे। बुध का मार्गी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: बुध की मार्गी चाल से वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खुद ब खुद खत्म होने लगेंगी। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं, वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध की मार्गी चाल फायदेमंद मानी जा रही है। बुध के शुभ प्रभाव से व्यापार से जुड़ी योजनाएं अपना कमाल दिखाएंगी। वहीं, समाज में नाम और काम दोनों मान-सम्मान बटोरेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, कुछ लोग अपनी छोटी बहन के साथ वक्त बिताएंगे। बुध की कृपा से रुके हुए कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए बुध की मार्गी चाल बेहद ही शुभ मानी जा रही है। व्यापार में आ रही मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी। बुध ग्रह की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है। वहीं, आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।