back to top

मेरठ: कुख्यात बदमाश उधम सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ (उप्र)। उतर प्रदेश के मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल के एक कुख्यात बदमाश उधम सिंह को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल का कुख्यात बदमाश उधम सिंह डी-50 गिरोह का सरगना है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर 65 से अधिक संगीन धाराओं में तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूत्रों से पता चला था कि उधम सिंह जेल से छुटने के बाद लोगों को धमका कर उनसे उगाही कर रहा थ।

 

एसएसपी के अनुसार, पिछले दिनों उधम सिंह ने गांव के इंडियन बैंक के कर्मचारियों को बैंक ना खोलने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ बैंककर्मियों को घर बुलाकर उनके साथ बदसलूकी भी की थी। पुलिस ने बैंक के प्रबंधक गौरव राजपूत की तहरीर पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और बृहस्पतिवार को उधम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि उधम सिंह लंबे समय से जेल में ही था। करीब 10 दिन पहले बाराबंकी जेल से जमानत पर बाहर आया था।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...