back to top

लाइलाज बीमारी फाइलेरिया से बचाव के लिए खिलायी जायेगी दवा

10 अगस्त से चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। अपंग बनाने वाली लाइलाज बीमारी फाइलेरिया से बचाव के लिए 10 अगस्त से अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को अपने सामने दवा खिलायेंगे। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डा वीपी सिंह ने बताया कि 10 अगस्त से प्रदेश में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू हो रहा है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है। दवा स्वास्थ्य टीम के सामने ही खानी है। इस बीमारी के लक्षण पांच से 15 वर्ष बाद दिखते हैं इसलिए अगर यह बीमारी है तो भी आपको शुरू में पता नहीं चल पाएगा। जब लक्षण दिखेंगे तब इसका कोई इलाज नहीं होगा। इसलिए इससे बचाव ही संभव है। उन्होंने कहा कि दवा न खाने के लिए कोई बहाना न बनाएं।

साल में एक बार की गलती आपको दिव्यांग बना सकती है। उन्होंने बताया कि मच्छर जब किसी फाइलेरिया ग्रस्त को काटता है तो फाइलेरिया के परजीवी यानी माइक्रोफाइलेरिया मच्छर के रक्त में पहुंच जाते हैं और यही मच्छर जब किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के परजीवी स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित कर देते हैं। संक्रमित व्यक्ति में फाइलेरिया का परजीवी हर दिन 50 हजार नए माइक्रोफाइलेरिया पैदा करता है। इसलिए दवा खाएं और दूसरों को भी खाने के लिए प्रेरित करें।
डॉ मंजू सिंह, राज्य संपर्क अधिकारी, एनएसएस ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के तीन लाख बीस हजार एनएसएस के छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रशिक्षित करने की योजना का यह पहला कदम है। आगे हम इसे स्कूलों में भी ले जाएंगे। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की है कि फाइलेरिया उन्मूलन में सहयोग करें। मालूम हो कि प्रदेश में 50 जिलों में फाइलेरिया का प्रकोप बरकरार है। मर्ज की गंभीरता और मरीजों का दर्द समझते हुए फाइलेरिया से बचाव के लिए प्रभावित जिलों में साल में अभियान चलाकर एक बार फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाती है।
वर्ष 2030 तक प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। किसी भी जिले को फाइलेरिया मुक्त घोषित करने के पहले ट्रांसमिशन एसेस्मेंट सर्वे (टास) किया जाता है। टास प्रक्रिया पूरी करने में कम से कम 4 वर्ष लगते हैं। यह टास तीन बार किया जाता है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान बनने वाली टास्क फोर्स, ब्लॉक स्तर पर भी सक्रिय रहेगी। साथ ही अभियान की हर दिन रिपोर्टिंग करेगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...