back to top

हवाई अड्डों पर चिकित्सा जांच के प्रबंध किए जाए : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न देशों में फंसे राज्यवासियों के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर लखनऊ समेत विभिन्न हवाई अड्डों पर चिकित्सा जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न देशों में फंसे भारत वासियों का आगमन प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश में वायुमार्ग से देश वापस आने वाले लोगों को पृथक करने की सुचारू व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि लखनऊ तथा वाराणसी हवाई अड्डों के साथ-साथ हिण्डन हवाई अड्डे पर चिकित्सा जांच के प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाए। योगी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से वापस नहीं लौट पा रहे प्रदेशवासियों के आगमन तथा यहां रह रहे अन्य राज्य के लोगों के प्रस्थान को आसान बनाने के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराना एक सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों और श्रमिकों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए इन्हें दुग्ध समितियों से जोड़ा जाए। शहरी क्षेत्रों की झोपड़ पट्टियों और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास उपलब्ध कराए जाए। योगी ने कहा कि राजस्व वृद्घि के लिए केन्द्र सरकार के परामर्श के अनुरूप उद्योग-धन्धों को पूरे सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ संचालित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि औद्योगिक गतिविधियों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डियों में समय सारणी बनाते हुए कार्य संचालित किया जाए, जिससे वहां भीड़ एकत्र न हो। मण्डियों में सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन कराया जाए। यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि लोग मास्क अथवा फेस कवर पहनकर ही आएं।

योगी ने कोविड अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच क्षमता में वृद्घि की जाए और चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के प्रशिक्षण कार्य में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्याप्त संख्या में पृथक केन्द्रों की स्थापना के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...