back to top

मास एंटरटेनर है अजय देवगन की सन आफ सरदार 2

कॉमेडी जॉनर की फिल्म में देखना कमाल का एक्सपीरियंस रहा
लखनऊ। सिनेमा जगत में ढेरों जॉनर की फिल्में रिलीज होती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि दर्शक मूवी में स्टोरी खोजता है। नए कंटेंट की तलाश करता है। अगर उसकी उम्मीद पर फिल्म खरी नहीं उतरती है तो नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी फिल्म को ले डूबती है। लेकिन, हम कहते हैं कि कुछ फिल्में एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं, जिसमें ना दिमाग की जरूरत होती है और ना ही किसी कहानी की। ऐसे में कुछ ऐसी ही फिल्म अजय देवगन और उनकी टीम लेकर आई है, जिसमें कॉमेडी का शानदार तड़का है और स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस आपका दिल जीत लेगी।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्म सन आॅफ सरदार 2 की, जो साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म सन आॅफ सरदार का सीक्वल है। इसमें अजय देवगन के साथ संजय दत्त, मुकुल देव, सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार्स थे। कॉमेडी, एक्शन और रोमांस से भरपूर ये फिल्म हिट रही थी। अब इसके सीक्वेल में सोनाक्षी को मृणाल ठाकुर और संजय दत्त को रवि किशन ने रिप्लेस किया है, जिनको स्क्रीन पर कॉमेडी जॉनर की फिल्म में देखना कमाल का एक्सपीरियंस रहा है।
सन आॅफ सरदार 2 की कहानी की बात की जाए तो इस फिल्म की कहानी पहले पार्ट से एकदम अलग है। फर्स्ट पार्ट में एक्टर अपनी पारिवारिक दुश्मनी और सोनाक्षी सिन्हा से प्यार की कहानी को दिखाया गया था। वहीं, इस बार भारत-पाकिस्तान के एक लव बर्ड के साथ शानदार कॉमेडी को दिखाया गया है। फिल्म में रोशनी वालिया की कहानी है, जो पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं लेकिन, प्यार एनआरआई पंजाबी फैमिली के एक अमीर बाप के बेटे से करती हैं और वो परिवार पाकिस्तान की लड़की को नहीं चाहता है। ऐसे में एक प्रेमी युगल को मिलाने के लिए अजय देवगन आते हैं, जो नकली बाप बनते हैं। वहीं, ये आइडिया मृणाल ठाकुर का होता है। इंग्लैंड का अमीर संधू परिवार रवि किशन का होता है, जिसकी कहानी बिहार और पंजाब मिश्रित होती है। कहानी में दम नहीं लेकिन, रिश्तों में कंफ्यूजन जरूर होता है। कौन किसका और किसका किससे टांका भिड़ा है, ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही साफ हो पाएगा। कहानी कमजोर है मगर शानदार स्क्रीनप्ले और इसके कैरेक्टर्स इसे मजबूत बना देते हैं।
सन आॅफ सरदार 2 के स्टार्स की एक्टिंग की बात की जाए तो फिल्म में अजय देवगन जस्सी रंधावा के रोल में हैं। उन्होंने एक ऐसे मासूम सरदार का रोल प्ले किया है, जिसे कोई भी आसानी से किसी भी काम के लिए मना सकता था। वो थोड़ा दिमाग से नहीं दिल से सोचता है इसलिए इमोशन में बह जाता है। जस्सी के रोल में अजय ने शानदार काम किया है। उनके किरदार में काफी मासूमियत को दिखाया गया है। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा को रिप्लेस करने वाली मृणाल ठाकुर ने राब्या अख्तर का रोल प्ले किया है, जो कि पाकिस्तान से होती हैं। उन्होंने फिल्म में भर-भरकर ग्लैमर का तड़का लगाया है। उनकी अदायकी ही नहीं बल्कि खूबसूरती के भी आप दीवाने हो जाएंगे।
इसके साथ ही संजय दत्त को रिप्लेस करने वाले रवि किशन, जो कि पहली बार स्क्रीन पर सरदार के रोल में दिखे हैं। उन्होंने अपने रोल को भुलाने की पूरी कोशिश की लेकिन, काफी हद तक ही सफल हो पाए हैं। पंजाबी में उनकी डायलॉग डिलीवरी फुस्स नजर आ रही है। सरदार जी तो बन गए लेकिन, उनके डायलॉग्स में पंजाबी तड़का आ ही नहीं पाता है। वो बोलते हैं तो उसमें भोजपुरी टच आ ही जाता है। उनकी डायलॉग डिलीवरी डगमगाती नजर आती है लेकिन, इन सबसे परे आप उनको स्क्रीन पर नए अंदाज में पसंद जरूर करेंगे। वहीं, फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नीरू बाजवा, अश्विनी कालसेकर, चंकी पांडे, विंदु दारा सिंह, मुकुल देव, संजय मिश्रा जैसे कलाकार की भी परफॉर्मेंस आपका दिस जीत लेगी।

ऐक्टर: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, दीपक डोबरियाल
डायरेक्टर : विजय कुमार अरोड़ा
रेटिंग-3/5

RELATED ARTICLES

मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स ने 400 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज

नयी दिल्ली।स्वर्ण आभूषण विनिर्माता और थोक वितरक कंपनी मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...