गौतम बुद्ध पार्क मैं आयोजित हुआ कारगिल विजय दिवस
लखनऊ। गौतम बुद्धा पार्क लखनऊ में चल रहे द मानसून कार्निवल 2025 में आज सर्वप्रथम प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्याय एन बी सिंह, अनु सचिव अरुण कुमार द्विवेदी, प्रिया सिंह राजपूत, अफजल भाई, अनस चौहान, निधि, नीतू, समीर, हर्षद सहित भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन किया और उन्हें याद किया। 26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारतीय सेना ने आॅपरेशन विजय चलाकर 1999 मई और जुलाई 1999 के बीच पाकिस्तान के घुसपैठियों को कारगिल पर्वत शिखर से खदेड़ कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारतीय तिरंगे को फहरा था। इसीलिए आज विजय दिवस मनाया गया है। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। द मॉनसून कार्निवल 2025 में आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से देशभक्ति के गीतों से उपस्थित जनता का हौसला अफजाई किया गया। सलीम अब्बासी, वंदना श्रीवास्तव, विजय और वसीम ने शानदार गानों से खूब तालियां बटोरीं। संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने कलाकारों को मोमेंटम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।