back to top

सेंसेक्स की शीर्ष पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा मुनाफा

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 1,99,111.06 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 542.3 अंक या 0.75 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक के लाभ के साथ अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचे।

सप्ताह के दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) नुकसान में रहीं और इनके बाजार मूल्यांकन में कुल मिलाकर 76,098.67 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 90,220.4 करोड़ रुपये बढ़कर 18,53,865.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस के मूल्यांकन में 52,672.04 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 14,20,333.97 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर शुक्रवार को लगभग चार प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 8.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,735 करोड़ रुपये रहा है।

सप्ताह के दौरान इन्फोसिस की बाजार हैसियत 32,913.04 करोड़ रुपये बढ़कर 6,69,135.15 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे बाजार उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं। इससे शुक्रवार को इन्फोसिस का शेयर आठ प्रतिशत चढ़ गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 16,452.93 करोड़ रुपये बढ़कर 6,05,299.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,852.65 करोड़ रुपये बढ़कर 7,04,210.07 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 32,609.73 करोड़ रुपये घटकर 12,44,825.83 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 17,633.68 करोड़ रुपये घटकर 5,98,029.72 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी का मूल्यांकन 9,519.13 करोड़ रुपये घटकर 5,24,563.68 करोड़ रुपये और आईटीसी का 9,107.19 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,82,111.90 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 7,228.94 करोड़ रुपये घटकर 5,65,597.28 करोड़ रुपये रह गई।शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई और एलआईसी का स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

डब्ल्यूटीसी मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उचित संयोजन तैयार करने उतरेगा भारत

मुल्लांपुर। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और...

नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के नेहरू पार्क में किया पौधारोपण

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू पार्क में एक...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूलों के लिए मानसिक स्वास्थ्य नीति के मसौदे की समीक्षा की

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूलों के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण नीति के मसौदे पर एक समीक्षा बैठक की...

ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि मोदी सरकार की यह दलील झूठी है कि ग्रेट निकोबार...

कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब काल्पनिक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रियाशील वास्तविकता है : सीजेआई सूर्यकांत

नयी दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब कोई काल्पनिक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रियाशील वास्तविकता है और...

भारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी को नई मजबूती, हरदीप सिंह पुरी ने दोहराया रणनीतिक महत्व

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 4 जून 2026 को नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी...