back to top

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप घटा, HDFC को सबसे ज्यादा नुकसान

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से।,67,936.21 करोड़ की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,144.8 अंक 1.57 प्रतिशत नीचे आया। एनएसई और बीएसई पर 20 जनवरी यानी शनिवार को सामान्य कारोबारी सत्रों का आयोजन किया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और आईटीसी की बाजार हैसियत बढ़ गई।

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन।,22,163.07 करोड़ रुपये घटकर 11,22,662.76 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक के शेयर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। बैंक का शेयर इस दौरान 12 प्रतिशत टूटा। बैंक के दिसंबर तिमाही के नतीजे बाजार उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं, जिससे इसका शेयर नीचे आ गया। हालांकि, शनिवार को आयोजित सत्र में एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.54 प्रतिशत चढ़ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 18,199.35 करोड़ रुपये गिरकर 18,35,665.82 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 17,845.15 करोड़ रुपये घटकर 5,80,184.57 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का 7,720.6 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 14,12,613.37 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 2,008.04 करोड़ रुपये घटकर 5,63,589.24 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट एलआईसी का मूल्यांकन 67,456.1 करोड़ रुपये चढ़कर 5,92,019.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी बुधवार को बाजार मूल्यांकन के हिसाब से एसबीआई को पीछे छोड़कर देश की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बन गई।

भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 26,380.94 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार मूल्यांकन 6,31,679.96 करोड़ रुपये हो गया।
इन्फोसिस की बाजार हैसियत 15,170.75 करोड़ रुपये बढ़कर 6,84,305.90 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 3,163.72 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,07,373.79 करोड़ रुपये रही। आईटीसी का मूल्यांकन 2,058.48 करोड़ रुपये बढ़कर 5,84,170.38 करोड़ रुपये हो गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एलआईसी, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एसबीआई का स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

डब्ल्यूटीसी मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उचित संयोजन तैयार करने उतरेगा भारत

मुल्लांपुर। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और...

नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के नेहरू पार्क में किया पौधारोपण

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू पार्क में एक...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूलों के लिए मानसिक स्वास्थ्य नीति के मसौदे की समीक्षा की

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूलों के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण नीति के मसौदे पर एक समीक्षा बैठक की...

ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि मोदी सरकार की यह दलील झूठी है कि ग्रेट निकोबार...

कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब काल्पनिक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रियाशील वास्तविकता है : सीजेआई सूर्यकांत

नयी दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब कोई काल्पनिक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रियाशील वास्तविकता है और...

भारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी को नई मजबूती, हरदीप सिंह पुरी ने दोहराया रणनीतिक महत्व

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 4 जून 2026 को नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी...