back to top

दीपिका पादुकोण की झोली में कई प्रतिष्ठित बांड

मुंबई। देश ने अब धीरे-धीरे लॉकडाउन को अनलॉक करना शुरू कर दिया है, ऐसे में अन्य कुछ अभिनेताओं की तरह दीपिका पादुकोण भी ‘न्यू नॉर्मल’ को अपना रही हैं और सभी आवश्यक सावधानियों के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए गोवा रवाना होने वाली हैं।

लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले, सूत्रों के अनुसार, दीपिका ने अपनी ब्रांड प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तीन दिन समर्पित किए हैं जो कोविड-19 स्थिति के कारण अटक गए थे। ऐसे में, जब अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी तो इसके लिए उन्हें समय नहीं मिलेगा और इसीलिए वह यह सब निपटा रही हैं।

दीपिका के पास कई प्रतिष्ठित ब्रांड हैं जो उनके साथ वर्षों से जुड़े हुए हैं। यही नहीं, लॉकडाउन में, दीपिका ने एक ओर बड़े ब्रांड को साइन किया है। दीपिका पादुकोण इस लॉकडाउन का उपयोग आनलाइन नरेशन सुनने और अपनी आगामी भूमिका की तैयारी के साथ कर रही हैं। काम के प्रति उनका समर्पण और उनकी बहुमुखी प्रतिभा ही उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है।

आगामी प्रॉजेक्ट्स की बात करे तो, दीपिका के पास शकुन की अगली फिल्म के साथ-साथ ‘इंटर्न’ का रीमेक और प्रभास के साथ एक फिल्म है जो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित एक पैन इंडिया बहुभाषी प्रॉजेक्ट है और साथ ही, वह एक अन्य फिल्म द्रौपदी में भी नजर आएंगी। इस बीच, दीपिका पादुकोण ने भी फोटोशूट में बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए कुछ ऐसा ही फोटोशूट करवाया था।

व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग हाई वेस्ट ब्रीफ्स और हाई हील्स के साथ गीले बालों में उनका लुक काफी बोल्ड दिख रहा था। हालांकि दीपिका को अपने इस फोटोशूट के लिए तारीफ और आलोचना दोनों का सामना करा पड़ा था।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...