back to top

ममता की सलाह ने लोगों को सीआईएसएफ कर्मियों पर हमले के लिए उकसाया : शाह

शांतिपुर (पश्चिम बंगाल)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों का घेराव करने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सलाह ने लोगों को कूचबिहार के सीतलकूची में सीआईएसएफ पर हमले के लिए उकसाया, जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर मौत के मामले में भी तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

शाह ने नदिया जिले के शांतिपुर में रोडशो के बाद संवाददाताओं से कहा, ममता बनर्जी ने लोगों को केंद्रीय बलों का घेराव करने की सलाह दी थी। क्या यह सीतलकूची में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार नहीं था? उनकी सलाह ने लोगों को सीआईएसएफ पर हमले के लिए उकसाया। राज्य विधानसभा चुनावों के चौथे चरण के मतदान के दौरान शनिवार को हुई इन चार मौतों के अलावा सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में ही कथित तौर पर भाजपा के एक कार्यकर्ता की भी गोली मार कर हत्या कर दी गई। हालांकि, सीआईएसएफ ने चार मौतों को आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बताया है।

शाह ने आरोप लगाया कि ममता ने सीआईएसएफ की गोलीबारी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर तुष्टिकरण की राजनीति की, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर शोक प्रकट नहीं किया क्योंकि वह राजबंगशी समुदाय से था, जो उनका वोट बैंक नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता की पहचान आनंद बर्मन के रूप में की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, सीतलकूची हत्याओं को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। शाह ने इस बात का जिक्र किया कि शुरू के तीन चरणों में चुनाव काफी हद तक शांतिपूर्ण हुआ। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अगले चार चरणों के चुनाव में निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करने की अपील की। राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

गौरतलब है कि ममता ने कूचबिहार जिले के बनेश्वर में एक रैली को संबोधित करते हुए सात अप्रैल को आरोप लगाया था कि सीआरपीएफ कर्मी शाह के इशारे पर लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं और उनकी हत्या कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को केंद्रीय बलों का घेराव करने के लिए समूह बनाने और उनसे बातचीत करते हुए उन्हें व्यस्त रखने, जबकि अन्य लोगों को शीघ्रता से मतदान केंद्र जाने और वोट डालने की सलाह दी थी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...