back to top

मलिंगा ने हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया

पुणे। श्रीलंकाई कप्तान लसिथ मलिंगा ने भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मिली हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया लेकिन स्वीकार किया कि कम अनुभवी टीम की अगुआई करने से उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है।

इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा कि शुरूआती विकेट नहीं ले पाना और साझेदारियां नहीं बनाना उनकी टीम के कमजोर प्रदर्शन का कारण है। श्रीलंकाई टीम पुणे में तीसरे टी20 में 78 रन से हार गई और तीन मैचों की श्रृंखला 0-2 से गंवा बैठी। गुवाहाटी में शुरूआती मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। छत्तीस साल के मलिंगा ने पुणे और इंदौर में एक भी विकेट हासिल नहीं किया। उन्होंने कहा, हम 0-2 से हार गए।

मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि मुझे टी20 क्रिकेट खेलने का अनुभव है लेकिन मुझे इस टूर्नामेंट में एक भी विकेट नहीं मिला इसलिए हम इस स्थिति में पहुंचे। मलिंगा 82 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, मैं टीम में टी20 का सबसे अनुभवी खिलाड़ी हूं। हां, मुझ् पर विकेट लेने का दबाव था क्योंकि मैं विकेट झटकने वाला गेंदबाज हूं लेकिन मुझे लगता है कि अगर हम मैच जीतना चाहते हैं तो हमें पहले छह ओवरों में शुरूआती एक दो विकेट निकालने होंगे, जो हमें इस टूर्नामेंट में नहीं मिले।

उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में साझेदारियां अहम होती हैं और उनकी टीम सा नहीं कर सकी। मलिंगा ने कहा, शीर्ष क्रम महत्वपूर्ण होता है और भारतीय शीर्ष क्रम ने अच्छी भागीदारियां निभाईं। टी20 मैच में भागीदारी अहम होती है। क्योंकि खिलाड़ी सोचते हैं कि यह 20 ओवर का खेल है तो हमें प्रत्येक गेंद को हिट करना होगा।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ियों को पारी आगे बढ़ाने की कला सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, वे बल्लेबाजी कर सकते हैं और शाट भी लगा सकते हैं। लेकिन उन्हें पारी को आगे बढ़ाना सीखना होगा। हम इसी में पिछड़ रहे हैं। पिछले डेढ़ दो वर्षों में हम सा नहीं कर पा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...