back to top

मकर संक्रांति पर बनाएं स्वादिष्ट सूजी का हलवा, जानिए तरीका, इस जगह है बहुत लोकप्रिय

हेल्थ। मकर संक्रान्ति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन इस पर्व को मनाया जाता है। यह भारत में अलग-अलग नाम व भांति-भांति के रीति-रिवाजों द्वारा भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। लोग घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं। मकर संक्रान्ति के अवसर पर तिलगुड़ खाने-खिलाने की परम्परा है। ऐसे में सूजी का हलवा भी अपने डिश में शामिल कर सकते हैं। सूजी का हलाव बनाकर इस त्यौहार को और भी ख़ास बना सकते हैं। बता दें कि राजस्थान में सूजी का हलवा बहुत पसंद किया जाता है। आइए आज हम आपको सूजी का हलवा बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे।

सूजी का हलवा में सामग्री

  • दो कप सूजी
  • एक कप घी
  • दो कप चीनी
  • बीस कटे बादाम
  • बीस कटे हुए काजू
  • पांच कप पानी
  • एक चम्मच इलायची पाउडर

सूजी का हलवा बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म कर लें.
  • अब एक पैन में घी डालें और उसमें सूजी भून लें.
  • अब इस सूजी में धीरे-धीरे गर्म पानी डालें.
  • इसके बाद इसमें चीनी और इलायची डालें.
  • अब एक पैन में घी डालकर बादाम और काजू को काट कर भून लें.
  • अब इन्हें हलवे में डालें.
  • इस तरह आपका स्वादिष्ट हलवा तैयार हो जाता है.

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...