back to top

मध्यप्रदेश : गुना जिले में महिला की पिटाई, कंधे पर लड़के को बिठाकर तीन किलोमीटर पैदल चलाया

गुना (मध्य प्रदेश)। गुना जिले में एक आदिवासी महिला को उसके छोड़े हुए पति और ससुराल वालों ने एक किशोर लड़के को उसके कंधों पर बिठाकर तीन किलोमीटर तक चलने के लिए मजबूर किया और इस दौरान आरोपी इस महिला को पीटते भी रहे। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।

गुना के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिरसी थाना अंतर्गत ग्राम सनाई में हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह घटना नौ फरवरी को हुई थी और इसका कथित वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को यह प्रकाश में आई।

इस वीडियो में महिला, जिसकी उम्र 20 साल के आसपास है, अपने कंधों पर एक किशोर लड़के को रखे हुए नंगे पैर घूमती हुई नजर आ रही है और इस दौरान कुछ व्यक्ति इस महिला को लाठियों एवं क्रिकेट के बल्ले से मारते दिख रहे हैं। मिश्रा ने बताया कि ग्राम राय में रहने वाली इस महिला की शादी बांसखेड़ी गांव में दो वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन परिवार में झगड़े के चलते यह महिला अपनी ससुराल छोड़कर एक अन्य व्यक्ति के पास रहने लगी थी।

उन्होंने कहा कि महिला मुताबिक इसमें उसके ससुराल पक्ष की सहमति भी थी। लेकिन नौ फरवरी को महिला के पुराने ससुराल पक्ष से ससुर, जेठ आदि ग्राम सनाई पहुंचे। वहां पर उस महिला के साथ पहले तो गाली-गलौच की और मारपीट करने लगे। मारपीट करने के बाद ससुराल पक्ष ने एक लड़के को उसके कंधे पर बिठाया और गांव में तीन किलोमीटर तक मारपीट करते हुए उसे पैदल घुमाया। मिश्रा ने बताया कि इस मामले में महिला की शिकायत पर नौ फरवरी को ही सिरसी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था।

वहीं, इस कृत्य में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। इसके बाद इस प्रकरण में अपहरण की धारा भी बढ़ा दी गयी है।
उन्होंने कहा कि पहले इसमें भादंवि की धारा 323, 294 एवं 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लेकिन मंगलवार को इसमें भादंवि की धारा 342 और 365 बढ़ा दी गयी है। वहीं, चार और अन्य आरोपी भी बढ़ाये गए हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...