back to top

भाग्य भारत के साथ है : वेदा कृष्णमूर्ति

मेलबर्न। मध्यक्रम अनुभवी बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति का मानना है कि भाग्य भारत के साथ है और अगर उन्होंने रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दबाव का डटकर सामना किया तो वे पहला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर सकती हैं।

भारतीय टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है और उसने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में गत चैम्पियन को 17 रन से हराकर उलटफेर किया था। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम गुरूवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बारिश की भेंट चढऩे के बाद ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं हारने के शानदार रिकार्ड से फाइनल में पहुंच गई।

वेदा कृष्णमूर्ति उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थी जो 2017 महिला वनडे विश्व कप में उप विजेता थी और इंग्लैंड ने खिताब जीता था। वह जानती हैं कि विश्व खिताब चूकने का दर्द क्या होता है। उन्होंने टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, यह भाग्य की बात है और मैं भाग्य पर बहुत भरोसा करती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह ऐसा ही होना था। एक चुटकुला भी चल रहा है कि इस विश्व कप को इस तरह से बनाया गया है कि यह हमारी मदद कर रहा है जिसमें विकेट से लेकर हर चीज मददगार हो रही है।

उन्होंने कहा, फाइनल में पहुंचना ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन का इनाम है। अगर मौसम हमारे नियंत्रण में नहीं था लेकिन अपने सभी मैच जीतने का हमें फायदा मिला। वेदा कृष्णमूर्ति ने कहा, हमने कहा कि पहला लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था और फिर आगे कदम बढ़ाना। हम पहला चरण पार कर चुके हैं। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम दबाव में नहीं आए। हम फाइनल के दिन हम वही करेंगे जो हमने करने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...