back to top

वेबिनार के जरिए लखनऊ विवि 19 को करेगा कोरोना से जागरूक

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पूनम टंडन के तत्वावधान में आगामी रविवार 19 अप्रैल को एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। वैश्विक महामारी करोना वायरस के संदर्भ में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य जागरूकता फैलाने के लिए इस वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है।

शुरू में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करेंगे और विश्वविद्यालय द्वारा इस महामारी से निपटने के लिए उठाए गए विभिन्न प्रयासों के बारे में जानकारी देंग। इसके बाद प्रो. पूनम टंडन इस वेबीनार आयोजन के उद्देश्य के बारे मे बतायेंगी।

विश्वविद्यालय के जीव-रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुधीर मेहरोत्रा कोरोना वायरस के विषय में विस्तृत व्याख्यान देंगे व इस वायरस के मनुष्यों में संक्रमण की विधियां तथा वायरस की बायोलॉजी के बारे में बचाव और रोकथाम के उपाय व विश्व में वर्तमान समय में इस वायरस से होने वाले संक्रमण व मौतों के बारे में आंकड़ों को प्रस्तुत करेंगे।

साथ ही विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की प्रो. मोनीषा बनर्जी कोरोना वायरस की मोलिकूलर बायोलॉजी और संक्रमण की जेनेटिक्स के संबंध में अत्यंत उपयोगी जानकारी देंगी। अंत में मैथमेटिक्स व एस्ट्रोनॉमी विभाग की डॉ अलका मिश्रा वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के द्वारा मनुष्य में कौनी सी चुनौतियां हैं, इस पर प्रकाश डालेंगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

राजधानी में चटक हुआ रंगों का बाजार, गुलाल व रंगों की धूम

लखनऊ। इस बार होली के त्यौहार पर बाजार में प्राकृतिक रंगो तथा गुलाल की बाहर है। राजधानी में जगह जगह पर रंगो, पिचकारी, मिठाइयों...

यूपी की बेटियों को मिला नव अंशिका श्री शक्ति सम्मान

नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान ने बढ़ाया सेविकाओं का मान8 मार्च को होगी नारी एक रूप अनेक थीम पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता लखनऊ। द...

बैठकी एवं खड़ी होली के गीतों की प्रस्तुति ने दिल जीता

उत्तराखण्ड की पारम्परिक बैठकी व खड़ी होली उत्सव लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रविवार को महापरिषद प्रांगण (उत्तराखंड...

जय हिंद जय सिंध- ए लव स्टोरी का मोशन पोस्टर जारी

देशभक्ति से जुड़ी दुनिया की पहली झलक मिली हैलखनऊ। सैमीज एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म जय हिंद जय सिंध ए लव स्टोरी की...

शिव के मन माही बसे काशी, हां हां मोहन गिरधारी…

पर्वतीय शैली में होली गायन हाँ हाँ मोहन गिरधारी लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद उप्र, लखनऊ के तत्वावधान में पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर, लखनऊ में पर्वतीय...

डालीगंज जैन मन्दिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन

सोमवार को 10:00 बजे इसका समापन होगालखनऊ। डालीगंज जैन बाग जैन मंदिर में चल रहे 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में रविवार को...