back to top

Lok Sabha Elections2019: उत्तर प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मतगणना का काम कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही आगरा उत्तर तथा निघासन विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी की जा रही है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि प्रदेश में कुल 77 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। आजमगढ़ तथा कुशीनगर में मतगणना दो केन्द्रों पर हो रही है, जबकि अन्य जिलों में मतगणना कार्य एक-एक केंद्र पर हो रहा है। मतगणना में प्रदेश के कुल 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम को सभी प्रत्याशियों अथवा उनके अभिकर्ता तथा निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक की उपस्थिति में खोला जाएगा एवं मतगणना के लिए मशीनें मतगणना स्थल पर लाई जाएंगी। प्रत्एक विधानसभा खण्ड में मतगणना के लिए आमतौर पर 14 मतगणना टेबिल तथा एक एआरओ टेबिल लगाई गई हैं। एआरओ टेबिल सहित प्रत्एक टेबिल पर हर उम्मीदवार को एक काउन्टिंग एजेन्ट लगाए जाने की अनुमति है।

लू ने बताया कि मतगणना के समय जिन मतदेय स्थलों पर माकपोल के दौरान माकपोल के मतों को मशीन से क्लियर नहीं किया गया था उन पर निर्वाचन आयोग ने वीवीपैट स्लिप से गणना किए जाने के निर्देश दिए हैं। मतगणना कार्य त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय रिजर्व बल एवं स्थानीय बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। काउन्टिंग रूम में मतगणना कक्ष के अन्दर जब तक किसी विशेष परिस्थिति में आरओ द्वारा आदेशित न किया जाए, पुलिस बल प्रवेश नहीं करेगा।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके स्क्रीन टाइम को कम करने...

मथुरा समेत राज्यभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

मथुरा/लखनऊ/गोरखपुर।  भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा समेत प्रदेश में उनका जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल...

कान्हा की छठी 9 को, मंदिरों व घरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, अब उनकी छठी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद...

बौद्ध साहित्य एवं कला कार्यशाला में छात्रों को विरासत से जोड़ा

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय बौद्ध साहित्य, कला, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के...

आशियाना जैन मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर

सैकड़ों मरीजों ने उठाया निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में आशियाना जैन...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने की गौचारण लीला

7 सितंबर को अघासुर वध एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में 4 से...

अजा एकादशी आज, होगी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अजा...

अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए संगीतमय नाटक की तैयार कर रही हूं : पूर्वा

लखनऊ। एक समय रंगमंच में महिलाओं की संख्या अभिनय के लिहाज से नाममात्र की हुआ करती थी। धीरे-धीरे अभिनय के क्षेत्र में महिलाओं का...