back to top

लॉकडाउन : जब थाना बना विवाह का आयोजन स्थल…

लखनऊ। कोविड-19 की वजह से देशभर में चल रहे लॉकडाउन की स्मृतियां अनिल और ज्योति के मन में हमेशा रहेंगी। एक तो महामारी से उत्पन्न जबरदस्त संकट के वक्त उनका विवाह हुआ और दूसरा उनके विवाह का आयोजन स्थल पुलिस थाना बना। अनिल चंदौली जिले के महूजी गांव में रहते हैं जबकि ज्योति गाजीपुर जिले की निवासी है।

दरसल, उनका विवाह 20 अप्रैल को चंदौली के धीना थाने के परिसर में स्थित शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। धीना के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वर और वधू की तरफ से पांच-पांच लोग विवाह के दौरान मौजूद थे। कुमार ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि अनिल ने फरवरी में एक नाव दुर्घटना के समय कई लोगों की जान बचाने में पुलिस की मदद की थी। उस समय पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अनिल की काफी सराहना की थी।

अनिल का विवाह 20 अप्रैल के लिए पहले से तय था। कुमार बताते हैं कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते अनिल चिंतित हुआ तो उसने हमसे मिलकर समाधान के बारे में पूछा। कुमार ने बताया कि अनिल ने थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में विवाह की संभावना के बारे में पूछा और यह भी वादा किया कि वर-वधू की तरफ से पांच-पांच लोग ही विवाह में शामिल होंगे तो हमने इसकी अनुमति दे दी।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विवाह संपन्न हुआ और इसमें अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...