back to top

स्थानीय नागरिकों ने डॉ.अखिलेश दास गुप्ता फांउडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास का शुक्रिया अदा किया

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चला महा अभियान

लखनऊ। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से नगर में सेनेटाइजेशन का महा अभियान चल रहा है। इसका निर्देशन डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास कर रहे हैं। शुक्रवार को डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास के निर्देशन में अयोध्या दास प्रथम वॉर्ड में फरीदपुर,लॉरेन खेरा, हुसेन बाड़ी व अलमास बाग सहित अन्य मोहल्लों को सेनेटाइज किया गया। रास्ते में पड़ने वाली छोटी से लेकर बड़ी दुकानों, मकानों और पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, क्षेत्र वासियों द्वारा सुझाये गये स्थलों खासकर भीड़-भाड़ वाली स्थानों को भी सेनेटाइज किया गया। इस कोविड संकटकाल में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन लगातार सेवा के कार्य में जी जान से जुटा हुआ है और फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास की लोग प्रशंसा कर रहे हैं कि उनमे अपने पिता की तरह ही लोगों की सेवा का भाव है जो इस महाअभियान से दिख रहा है। पिछले महीने भर से वह लगातार शहर में पांच हजार लीटर क्षमता के बड़े ट्रैक्टर टैंकरों से सेनेटाइजेशन करवा रहे हैं।

 

 

 

इस अवसर स्थानीय निवासियों ने सेनेटाइजिंग टीम को सहयोग किया और डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फांउडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास का शुक्रिया अदा किया। इसी तरह, हैदरगंज दितीय वॉर्ड के मोहल्लों, हैदरगंज, अमन विहार, रीफा कॉलोनी, लकड़मंडी, बीबीगंज व हाजी टोला, जलालपुर, पीताम्बर खेरा, शिव पूरी, मर्दनखेरा, देवपुर पारा, राम विहार व डॉक्टर खेरा के मोहल्लों, बिलोजपुरा चौराहा, नूर मस्जिद, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर, काजमैन रोड, काजमैन कर्बला, बुनियाद बाग,दरगाह हजरत अब्बास, अबू अजीज रोड,चौपटिया, भोले नाथ कुआ, अब्दुल अजीज रोड व अकबरी गेट, गोमती नगर, शीतला देवी वॉर्ड में पुराना टिकेत गंज,मेंहदी गंज, टिकैत राय तालाब, एलडीए कॉलोनी, फेज एक, दो और तीन, नोबस्ता, बाबू बनारसी दास वार्ड, राजाजीपुरम वॉर्ड के ए, बी,सी,डी सेक्टर, नरही सहित कई अन्य मोहल्लों और बाजारों में भी सेवा अभियान चलाया गया। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि राजधानी लखनऊ का कोई भी क्षेत्र सेनेटाइजेशन कार्य से अछूता न रहे। हमारा फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बड़ी गंभीरता से करता है। इससे जुडेÞ लोग मानव सेवा को भी अपना धर्म मानते हैं। मुझे यकीन है कि लोग सभी सावधानी अपनाकर तीसरी लहर को रोकने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जायेगा, जिससे कोविड के फैलाव को और कम किया जा सके। यह कार्य जनता के अटूट प्रेम और समर्थन से संभव हो पा रहा है। फाउंडेशन यह कार्य करता रहेगा। उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों और सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने में हम सब सफल होंगे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...