back to top

दुनिया के सबसे छोटे सरीसृप बनने दौड़ में शामिल नन्हे गिरगिट

बर्लिन। मेडागास्कर और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने कहा कि खोजी गई गिरगिट की नई प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति बनने की दौड़ में शामिल है। इस प्रजाति के गिरगिट इतने छोटे होते हैं कि इन्हें इंसान की एक उंगली पर भी आराम से रखा जा सकता है।

ब्रूकेसिया नेना नामक इस गिरगिट की प्रजाति का पता लगाने वाले खोजकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे फ्रैंक ग्लॉ ने कहा कि नर गिरगिट की लंबाई महज 13.5 मिलीमीटर यानी आधा इंच से थोड़ी अधिक होती है। ब्रूकेसिया परिवार के जिस अन्य सदस्य के नाम सबसे छोटा सरीसृप होने का रिकॉर्ड दर्ज है, यह उससे कम से कम 1.5 मिलीमीटर छोटा है। म्यूनिख में बवेरियन स्टेट जूलॉजी कलेक्शन में सरीसृप प्रजातियों के विशेषज्ञ ग्लॉ ने कहा कि 2012 में एक स्थानीय गाइड ने पर्वतीय इलाके में खोजी अभियान के दौरान नन्हे नर गिरगिट और उसे थोड़े बड़े आकार के मादा गिरगिट का पता लगाया था।

ग्लॉ ने शुक्रवार को एसोसिएटिड प्रेस (एपी) को टेलीफोन पर दिए साक्षात्कार में कहा, आपको उन्हें देखने के लिए सचमुच घुटनों के बल बैठना पड़ेगा। वे देखते ही देखते नजरों से ओझल हो जाते हैं और बहुत धीरे-धीरे चलते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रूकेसिया नेना के सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति होने की पुष्टि करने के लिए उनपर अतिरिक्त अध्ययन की जरूरत है। इसमें कई वर्ष लग सकते हैं। टीम का अध्ययन हाल ही में साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

RELATED ARTICLES

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...