back to top

दिल्ली में बुधवार को हल्की-फुल्की बारिश की संभावना

नयी दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में मॉनसून सीजन की पहली बारिश मंगलवार को हुई थी जो आम तौर पर 27 जून के आस-पास होनी चाहिए थी लेकिन शहरवासियों को इसके लिए 16 दिनों तक इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी के कुछ हिस्सों में कल रातभर हल्की बारिश हुई।

शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े मुहैया कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक समाप्त हो रहे पिछले 24 घंटों में 29 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जबकि लोधी रोड वेधशाला में इस दौरान 37.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

अगले छह दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। पिछले एक महीने में, मौसम विभाग को राजधानी में मॉनसून के पहुंचने का सटीक अनुमान लगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई तरह के पूर्वानुमानों के बाद, मौसम विभाग ने सोमवार को स्वीकार किया कि  राजधानी में मॉनसून के अनुमान में संख्यात्मक मॉडल द्वारा इस तरह की विफलता दुर्लभ और असामान्य है। इससे पहले इसने कहा था कि दिल्ली में मॉनसून 15 जून को पहुंचेगा जो 12 दिन पहले होता लेकिन वायु प्रणाली विराम चरण में प्रवेश कर गई।

अंतत: मॉनसून मंगलवार को दिल्ली पहुंचा। हालांकि, मध्य दिल्ली को बारिश नहीं मिल पाई जो इस सीजन देश का सबसे ज्यादा वर्षा अभाव वाला जिला रहा है जहां एक जून से मौसम की शुरुआत के बाद से महज 8.5 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य तौर पर 139.3 मिलीमीटर होती है। यहां 94 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर, दिल्ली में अब तक सामान्य से 65 प्रतिशत कम बारिश हुई है जो इसे अत्यधिक अभाव वाले राज्यों की श्रेणी में डालती है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...