back to top

प्रदेश की 75 सूखी नदियों में फिर से बहने लगी है जीवनधारा

लखनऊ। प्रदेश की सूखी और उपेक्षित 75 नदियों में फिर से जीवनधारा बहने लगी है। राज्य सरकार नदियों के पुनर्जीवन को लेकर बड़ी पहल कर रही है। तकनीकी सहयोग के लिए आइआइटी संस्थानों को जोड़ा गया है, जबकि 10 प्रमुख विभागों की निगरानी में यह अभियान जमीन पर गति पकड़ रहा है। हर मंडल में गठित अनुश्रवण समितियां इस कार्य को प्रभावी और पारदर्शी बना रही हैं।

प्रदेश की नदियों को फिर से जीवित करने की पहल की शुरुआत 2018 में मनरेगा के तहत हुई थी। अब इसे तकनीकी और संगठित रूप देकर अधिक प्रभावी बनाया गया है। सरकार का फोकस केवल जलधारा बहाल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नदी पारितंत्र को पुनर्जीवित करने पर है।

इस अभियान में आइआइटी कानपुर, आइआइटी बीएचयू, बीबीएयू लखनऊ और आइआइटी रुड़की जैसे संस्थानों की मदद ली जा रही है। ये संस्थान नदियों की पारिस्थितिकी, जलधारा का इतिहास, जलग्रहण क्षेत्र और आसपास के सामाजिक व पर्यावरणीय कारकों का अध्ययन कर वैज्ञानिक समाधान दे रहे हैं। राज्य सरकार ने नदी पुनर्जीवन के लिए एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया है।

इसके तहत नदियों की सफाई, प्राकृतिक बहाव की पुनर्बहाली, जल संचयन, चैनलिंग, पौधरोपण और जनसहभागिता जैसे तत्वों को जोड़ा गया है। इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए सिंचाई, पंचायती राज, वन, उद्यान, मत्स्य, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, राजस्व व अन्य विभागों की साझेदारी भी की गई है।

योजना के सतत क्रियान्वयन के लिए हर मंडल में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति गठित की गई है। यह समिति समय-समय पर कार्यों की समीक्षा कर रही है। यह सुनिश्चित करती है कि पुनरुद्धार योजनाएं तय समय और गुणवत्ता के साथ पूरी हों। जल प्रबंधन को प्राथमिकता में रखने वाली योगी सरकार ने जिला गंगा समितियों को भी इस अभियान से जोड़ा है।

ये समितियां न केवल निगरानी करती हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को भी जोड़कर इस कार्य को एक जन आंदोलन का रूप दे रही हैं। इससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि नदियों का पुनर्जीवन एक बार की परियोजना न बनकर दीर्घकालिक और टिकाऊ मॉडल बने।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...