back to top

भगवान के शरणागत होने से ही होगा जीवन का कल्याण: आचार्य उमेश मिश्रा

राजाबाजार के गीता भवन में गोवर्धन पूजा प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति ‘सुहासिनी’ के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित ‘गीता भवन’ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण बाल-लीला और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया गया। कथा के भक्तिमय प्रसंगों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरा पांडाल ‘जय श्री कृष्णा’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
​कथा व्यास आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने प्रवचन देते हुए कहा कि, “गोवर्धन पूजा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और अहंकार के त्याग का संदेश है। जब इंद्र को अपनी शक्तियों पर अभिमान हो गया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर भक्तों की रक्षा की और यह सिद्ध किया कि भगवान सदैव अपने शरणागत भक्तों का हाथ थामे रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों में शुचिता रखनी चाहिए और हर परिस्थिति में ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। कथा के दौरान भगवान की बाल-लीलाओं का वर्णन करते हुए आचार्य जी ने बताया कि कन्हैया ने माखन चोरी के माध्यम से भक्तों के हृदय को चुराने की कला सिखाई है। कथा के बीच जब आचार्य जी ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, तो श्रद्धालु अपनी सीटों से उठकर नृत्य करने लगे। विशेष रूप से इन भजनों ने समां बांध दिया:
​गोवर्धन गिरधारी, सुध लेना हमारी…छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल, छोटो सो मेरो मदन गोपाल…​इस अवसर पर’सुहासिनी’ की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा रस्तोगी, मंत्री श्रीमती शालिनी रस्तोगी, कोषाध्यक्ष श्रीमती ऋचा रस्तोगी, संगठन मंत्री श्रीमती क्षमा रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ​संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी ने बताया कि बुधवार को रुक्मिणी विवाह का भव्य प्रसंग सुनाया जाएगा, जिसमें भगवान के विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। कथा 9 अप्रैल तक दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगी।

RELATED ARTICLES

अधिक मास के कारण इस बार ज्येष्ठ माह में पड़ेंगे 8 बड़े मंगल

लखनऊ। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हर माह में पड़ने वाले मंगलवार खास महत्व होता है। क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित होता...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। सिखों के 9वें गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया। इस...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

अधिक मास के कारण इस बार ज्येष्ठ माह में पड़ेंगे 8 बड़े मंगल

लखनऊ। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हर माह में पड़ने वाले मंगलवार खास महत्व होता है। क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित होता...

मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश का ग्रांड फिनाले 9 को

महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का एक भव्य मंच भी बनेगालखनऊ। क्वीनीफाइड इंक प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आज होटल दयाल गेटवे गोमती नगर...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। सिखों के 9वें गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया। इस...

‘बालीगंज 1990’ में दिखी प्यार और बदले की कहानी

बीएनए में चल रहे स्वर्ण जयंती समारोह का तीसरा दिनलखनऊ। लखनऊ के बीएनए में चल रहे स्वर्ण जयंती समारोह के तीसरे दिन नाटक बालीगंज...

नौटंकी : ‘ये कैसा इंसाफ’ ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में विविध सेवा संस्थान द्वारा सुप्रसिद्ध रंगकर्मी निर्देशक...

भारत रत्न पं.रविशंकर की जयंती पर दी गयी सुरों की श्रद्धांजलि

संगीत की धुनों में जागृत हुई भारत की आत्मा लखनऊ। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उ.प्र. की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं जयवीर सिंह...