back to top

बाराबंकी में वकील की हत्या

बाराबंकी। एक अधिवक्ता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। वकील का शव हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर निकले एक रास्ते के पास लगी झाड़ियों में पड़ा मिला। रविवार की सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच शुरू की है। एसपी ने मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। मूल रूप से सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा पुरवा के रहने वाले कुलदीप रावत (30) पुत्र राम सजीवन रावत शहर कचहरी में अधिवक्ता की प्रैक्टिस करते थे।

पुलिस की मानें तो शनिवार रात लगभग 8 बजे कुलदीप के पास एक फोन आया जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी रीता को बताया कि वह क्लाइंट से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद वह घर से निकल गए इस बीच रात भर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद रविवार सुबह उनका शव अयोध्या हाईवे से करीब 200 मीटर अंदर शुक्लई गांव के पास रास्ते में झाड़ियों में पड़ा मिला। गला कटा हुआ था व शरीर में चोट के निशान थे, जिससे उनकी हत्या धारदार हथियार से किए जाने की बात कही जा रही है। वकील का हेलमेट बाइक और मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। एसपी का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...