back to top

ललना जनम लियो भवना हो रामा अवध नगरिया…

श्रीराम भजनों की प्रस्तुति से सजी अवध की शाम, गूंजे चैती के स्वर

लखनऊ। लोक गायन शैली चैती के साथ श्रीराम जन्मोत्सव के मंगल गान से अवध की शाम सजी। सोमवार को वाल्मीकि रंगशाला में जनवीणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की रसमंच योजना के तहत भये प्रगट कृपाला नामक श्रीराम भजनों की सामूहिक सांगीतिक प्रस्तुति हुई। वरिष्ठ गायिका एवं संगीतज्ञ आशा श्रीवास्तव के निर्देशन में गायिकाओं की टोली ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाये। कुमाऊं कोकिला विमल पन्त, पद्मा गिडवानी, उमा त्रिगुणायत, विनीत सिन्हा एवं ट्रस्ट की सचिव सुधा द्विवेदी, जीतेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारभ किया।
प्रस्तुतियों का शुभारम्भ मंगलाचरण से हुआ। उमा त्रिगुणायत रचित चैती ललना जनम लियो भवना हो रामा अवध नगरिया, सन्त कबीर के भजन राम भजा सोई जीता जग में, विनीता मिश्रा रचित जागिये रघुवीर नाथ जागिये, पद्मश्री योगेश प्रवीन रचित जय जय राम रमापति रघुवर जय जग के उजियारे राम, गुरु नानकदेव के भजन राम सुमिर राम सुमिर यही तेरो काज है, ह्यूस्टन निवासी ओम प्रकाश गुप्ता रचित राम एक नाम अनेक भजो सियाराम को, प्रेम नारायण मेहरोत्रा रचित भजन दु:ख सुख है प्रसाद ईश्वर का तथा तुलसीदास के दोहे की सस्वर प्रस्तुतियां हुईं जिसमें नीरा मिश्रा, अर्चना गुप्ता, रश्मि उपाध्याय, प्रीति श्रीवास्तव, ज्योति किरन रतन, मधु माथुर, सुषमा प्रकाश, सिन्धुजा मित्तल, लीना सिंह, सीमा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, अल्पना श्रीवास्तव, डा. माण्डवी सिंह, शिखा श्रीवास्तव, चित्रा श्रीवास्तव, शकुन्तला श्रीवास्तव, मालविका राय, निधि निगम, अलका खरे, रत्ना शुक्ला, अनीता सिन्हा व सुमन शर्मा आदि सख्यिं शामिल रहीं। संचालन डा. सरोजिनी सक्सेना ने किया। नृत्याचार्य निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में रामम राघवम रणधीरम राजसम गीत पर मिहिका, अविका, संस्कृति, अव्युक्ता, आर्नवी, अथर्व, आद्रिका एवं कर्णिका ने मनमोहक नृत्य किया। जनवीणा चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव सुधा द्विवेदी ने बताया कि भजनों की तैयारी आनलाइन कार्यशाला के माध्यम से आशा श्रीवास्तव द्वारा कराई गई, जिसमें 36 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रो. विनीता सिंह, डा. स्मिता मिश्रा, आभा शुक्ला, डा. करुणा पाण्डे, सर्वेश माथुर, अनिल पाण्डे, राजनारायण वर्मा, डा. एस.के.गोपाल, नीरज तिवारी, मीनाक्षी तिवारी, इप्शिता, होमेन्द्र मिश्रा, जादूगर सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...