back to top

कुलदीप 30 लाख में सीएसके से जबकि ग्लीसन 1.6 करोड़ में आरसीबी से जुड़ेंगे

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार को दिल्ली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को खलील अहमद की जगह टीम में शामिल किया जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नुवान तुषारा की जगह इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन को टीम में लिया। खलील और तुषारा दोनों ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

आईपीएल ने एक बयान में बताया कि कुलदीप 30 लाख रुपये में सीएसके से जुड़ेंगे जबकि ग्लीसन 1.6 करोड़ रुपये में आरसीबी से जुड़ेंगे। कुलदीप ने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल पदार्पण किया था और इस फ्रेंचाइजी के लिए तीन मैच खेले हैं।

ग्लीसन ने इंग्लैंड के लिए छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने नौ विकेट लिए हैं। उन्होंने लीग के 2024 और 2025 सत्र में सीएसके और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने सीएसके के लिए दो मैच और मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच खेला।

RELATED ARTICLES

KKR उम्मीद जीवंत बनाए रखने उतरेगा, गुजरात टाइटंस की निगाह शीर्ष दो में जगह बनाने पर

कोलकाता। लगभग एक महीने के बाद अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम अपनी उम्मीद जीवंत रखने के...

इस वजह से एक्ट्रेस अवनीत कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं

मुंबई। एक्ट्रेस अवनीत कौर इन दिनों अपने लुक्स को र्आक‍षक बनाने की खातिर प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स कराये जाने की अफवाहों के बीच काफी...

पटेल इंजीनियरिंग का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 71.49 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। पटेल इंजीनियरिंग का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 71.49 करोड़ रुपये हो गया।...

चांदी की कीमत 16,352 रुपये घटकर 2.74 लाख रुपये प्रति किग्राम

नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत शुक्रवार को 16,352 रुपये घटकर 2.74 लाख रुपये प्रति...

सोने पर आयात शुल्क बढ़ने से चालू खाते घाटा 23 आधार अंक तक घट सकता है: रिपोर्ट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से देश की वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित रखने के लिए सोने पर आयात शुल्क (सेस सहित) 6 प्रतिशत...

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल की दर्शक संख्या बढ़ी

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसके दर्शकों की संख्या में सात प्रतिशत...