back to top

जाधव को दूतावास मदद देने के लिए भारत से संपर्क में हैं: पाक

इस्लामाबाद: कुलभूषण जाधव को दूतावास मदद की इजाजत देने के पाकिस्तान के वादे के करीब छह हफ्ते बाद इस्लामाबाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस मुद्दे पर वह भारत से संपर्क में है। गौरतलब है कि एक अगस्त में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा था कि फांसी की सजा का सामना कर रहे भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को अगले दिन दूतावास मदद मुहैया कराई जाएगी। हालांकि, जाधव को दूतावास मदद की शर्तों पर दोनों देशों के बीच मतभेदों की वजह से दो अगस्त को दोपहर तीन बजे निर्धारित बैठक नहीं हो पाई। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने यहां साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान और भारत जाधव को दूतावास मदद के मुद्दे पर संपर्क में हैं। जाधव (49) को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारत ने हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) का रुख कर सजा पर रोक लगाने की मांग की थी।

आईसीजे ने 17 जुलाई को पाकिस्तान को जाधव की दोषसिद्धि और सजा की प्रभावी समीक्षा एवं पुनर्विचार करने का आदेश दिया था। साथ ही, बगैर और देर किए उन्हें दूतावास मदद पहुंचाने को भी कहा था। पाकिस्तान ने दूतावास मदद के लिए जो शर्तें रखी थीं, उनमें से एक शर्त कथित तौर पर यह थी कि जब जाधव भारतीय अधिकारियों से मिलेंगे उस वक्त एक पाकिस्तानी अधिकारी भी मौजूद रहेगा। भारत इस शर्त पर राजी नहीं हुआ और अपना यह रुख स्पष्ट कर दिया कि दूतावास मदद अवश्य ही निर्बाध होनी चाहिए तथा आईसीजे के फैसले के आलोक में होनी चाहिए। पाकिस्तान का दावा है कि उसके सुरक्षा बलों ने जाधव को तीन मार्च 2016 को अशांत बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था। पाक का दावा है कि उन्होंने ईरान से वहां प्रवेश करने की कोशिश की थी। हालांकि, भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा कर लिया गया, जहां नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह कारोबार करने गए थे।

RELATED ARTICLES

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...