back to top

कोविड 19 : संजय गांधी पीजीआई में प्लाज्मा थेरेपी से शुरू होगा इलाज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस रोगियों का इलाज आरंभ होने के बाद अब शहर के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भी प्लाज्मा थेरेपी पर काम शुरू होगा। भारतीय आर्युविज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से एसजीपीजीआई में अलग सप्ताह से प्लाज्मा थेरेपी शुरू होने की संभावना है।

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमान ने सोमवार को भाषा से विशेष बातचीत में बताया कि संस्थान ने आईसीएमआर के सहयोग से प्लाज्मा थेरेपी पर काम करने की पूरी तैयारी कर ली है। संस्थान में इसके लिए डाक्टरों की एक विशेष टीम भी बना ली गई है। आईसीएमआर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है, इसके बाद यहां भी प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रविवार रात प्लाज्मा थेरेपी प्रक्रिया शुरू हुई। रविवार शाम वहां एक कोरोना वायरस रोगी को प्लाज्मा थेरेपी दी गई। यह रोगी 58 वर्षीय डाक्टर हैं जिनको प्लाज्मा देने वाली कनाडा की एक महिला डाक्टर है। वह पहली कोरोना वायरस रोगी थीं जो यहां केजीएमयू में भर्ती हुई थीं। केजीएमयू के डाक्टरों के मुताबिक रविवार देर शाम मरीज को 200 मिली प्लाज्मा दिया गया और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अगर आवश्यकता हुई तो सोमवार या मंगलवार को उन्हें दूसरी डोज दी जाएगी। अभी तक केजीएमयू में कोरोना वायरस से ठीक हुए तीन मरीज अपना प्लाज्मा दान कर चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मशहूर गायिका कनिका कपूर को एसजीपीजीआई में ही भर्ती कराया गया था। एसजीपीजीआई के निदेशक धीमान से जब पूछा गया कि क्या कनिका कपूर को प्लाज्मा दान करने के लिए पीजीआई बुलाया जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई विचार नही किया गया है। पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी पर काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने बताया था कि मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...