back to top

भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 52 लाख के पार हुई

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 96,424 नए मरीज सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार तक 41,12,551 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इस प्रकार देश में कोविड-19 में ठीक होने की दर 78.86 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 52,14,677 हो गई है जबकि गत 24 घंटे में 1,174 और लोगों की मौत के साथ अबतक इस महामारी में 84,372 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से होने वाले मौतों की दर में और गिरावट आई है और यह 1.62 प्रतिशत पर आ गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 10,17,754 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन है जो कुल संक्रमितों का 19.52 प्रतिशत है। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी जबकि 23 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार हो गई। देश में पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख हुई। वहीं, 16 सितंबर को देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में 17 सितंबर तक 6,15,72,343 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 10,06,615 नमूनों की जांच अकेले बृहस्पतिवार को की गई। मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में 1,174 में जिन लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है उनमें महाराष्ट्र के 468, कर्नाटक के 93, उत्तर प्रदेश के 81, आंध्र प्रदेश के 72, पश्चिम बंगाल के 60, तमिलनाडु के 59, पंजाब के 54, दिल्ली के 38, मध्यप्रदेश के 33, हरियाणा के 24,जम्मू-कश्मीर के 19, असम-छत्तीसगढ़ के 17-17, गुजरात-राजस्थान के 14-14, ओडिशा-पुडुचेरी-उत्तराखंड के 13-13 मरीज शामिल हैं।

इनके अलावा, झारखंड-तेलंगाना में 11-11, केरल में नौ, गोवा में आठ, बिहार-हिमाचल प्रदेश में सात-सात, त्रिपुरा में छह, चंडीगढ़ में पांच, मणिपुर-सिक्किम में पांच और मेघालय में एक व्यक्ति की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक 84,372 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 31,351, तमिलनाडु में 8,618, कर्नाटक में 7,629, आंध्र प्रदेश में 5,177, दिल्ली में 4,877, उत्तर प्रदेश में 4,771, पश्चिम बंगाल में 4,183,गुजरात में 3,270, पंजाब में 2,646, मध्यप्रदेश में 1,877 में हुई मौतें शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से हुई है। मंत्रालय ने कहा कि उसके आंकड़े का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया गया है।

RELATED ARTICLES

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...

चंदा चोरी की खबर देने वाले पत्रकार के खिलाफ रोडरेज का मामला, उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली।अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...

चंदा चोरी की खबर देने वाले पत्रकार के खिलाफ रोडरेज का मामला, उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली।अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...