back to top

भारत में कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर कम होकर 1.44 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर में निरंतर कमी देखी जा रही है और अस्पताल में भर्ती मरीजों के प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन के संबंध में केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों के कारण यह कम होकर 1.44 प्रतिशत रह गई है।

मंत्रालय ने कहा कि प्रभावी नियंत्रण रणनीति, अधिक जांच तथा देखभाल प्रोटोकॉल मानक के आधार पर सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मानकीकृत चिकित्सकीय प्रबंधन से मौत के नए मामलों में कमी आई है। मंत्रालय ने कहा, पिछले 16 दिन से देश में कोविड-19 से मौत के दैनिक मामले 300 से कम रहे हैं। इसने कहा कि कोविड-19 प्रबंधन और प्रतिक्रिया नीति के तहत केंद्र द्वारा न केवल विषाणु संक्रमण को काबू करने, बल्कि मौत के मामलों की संख्या को कम करने और गंभीर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय देखभाल प्रदान कर लोगों का जीवन बचाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोगात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप देशभर में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हुई हैं। इसने कहा, भारत में प्रति 10 लाख लोगों पर मौत के मामले सबसे कम (109) हैं। रूस, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर मौत के मामले काफी अधिक हैं।

इसके साथ ही देश में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 10,075,950 हो गई है और ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.42 प्रतिशत हो गई है। भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या वर्तमान में 2,23,335 है जो कि कुल मामलों का सिर्फ 2.14 प्रतिशत है। गत 24 घंटे में 19,299 रोगियों के ठीक होने से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 855 की कमी आई है। ठीक हुए कुल मामलों में से 79.12 प्रतिशत दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में कोविड-19 से 5,424 व्यक्ति ठीक हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,401 और उत्तर प्रदेश में एक दिन में 1,167 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा, एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 18,645 नए मामलों में से 82.25 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 5,528 नए मामले सामने आए हैं।

इसके बाद महाराष्ट्र में 3,581 और छत्तीसगढ़ में 1,014 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में 201 मरीजों की मौत हुई है और इन मौतों में से 73.63 प्रतिशत मौत सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हुई हैं। इस अवधि में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 57 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद केरल में 22 और पश्चिम बंगाल में 20 लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...