back to top

केआईवाईजी 2023: तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल ने तैराकी में तीसरा स्वर्ण पदक जीता, महाराष्ट्र ने पार किया 100 पदकों का आंकड़ा

चेन्नई । तेलंगाना की तैराक वृत्ति अग्रवाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। साथ ही रविवार को टेबल टॉपर महाराष्ट्र खेलों के इस संस्करण में 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया। ऐसा करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य है।

खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र ने कुल 109 पदक अपने नाम कर लिए थे. जिसमें 37 स्वर्ण, 32 रजत और 40 कांस्य शामिल हैं। इसी के साथ उसने दूसरे स्थान पर मौजूद मेजबान तमिलनाडु से एक बड़ा अंतर बना लिया। रोड साइक्लिंग, लड़कियों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक और लड़कों की वॉलीबॉल में स्वर्ण पदक जीतने की बदौलत तमिलनाडु अंक तालिका में हरियाणा से आगे रहा। अब उनके पास 29 स्वर्ण, 18 रजत और 30 कांस्य सहित कुल 77 पदक हैं।

हरियाणा राजरथिनम स्टेडियम के कुश्ती एरेना में दांव पर लगे पांच स्वर्ण पदकों में से केवल दो ही जीत सका और अब उसके पास 29 स्वर्ण, 15 रजत और 39 कांस्य सहित कुल 83 पदक हैं।

एसडीएटी एक्वेटिक्स कॉम्प्लेक्स में, वृत्ति ने 4:32.77 सेकंड के समय के साथ 400 मीटर का स्वर्ण पदक जीता। वृति ने शनिवार को तैराकी प्रतियोगिता के शुरुआती दिन लड़कियों की 200 मीटर और 800 मीटर फ्रीस्टाइल का खिताब जीता था। कर्नाटक की मीनाक्षी मेनन (4:37.60 सेकेंड) और महाराष्ट्र की अदिति हेगड़े (4:39.58 सेकेंड) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।

इसके बाद राजस्थान के युग चेलानी ने 4:38.40 सेकेंड के समय के साथ लड़कों की 400 मीटर मेडले का सोना जीता। वह इससे पहले 200 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। आंध्र प्रदेश के मोंगम थेर्डू सामदेव (4:40.66 सेकेंड) ने रजत और पश्चिम बंगाल के सास्वता रॉय (4:45.51 सेकेंड) ने कांस्य पदक जीता।

गुरु नानक कॉलेज शूटिंग रेंज में, महाराष्ट्र की ईशा टकसाले ने लड़कियों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के साथ अपने खाते में एक और स्वर्ण पदक जोड़ा। पनवेल निवासी इस खिलाड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीता था। वह कुल 253.8 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं जबकि मध्य प्रदेश की गौतमी भनोट (253 अंक) और कर्नाटक की अनुष्का थोकुर (231.2 अंक) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।

महाराष्ट्र ने तैराकी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए। इसमें अदिति हेगड़े ने 100 मीटर बटरफ्लाई में जीत हासिल की, जबकि लड़कियों की 4×100 मीटर रिले टीम को स्वर्ण पदक मिला। इस इवेंट में हालांकि शीर्ष पर रहने वाले कर्नाटक को अयोग्य घोषित कर दिया गया था क्योंकि उनके एक तैराक ने जल्दी पानी में छलांग लगा दी थी।

भारोत्तोलक साईराज परदेशी (लड़के 81 किग्रा) और पहलवान सुमित कुमार (लड़के 71 किग्रा फ्रीस्टाइल) ने महाराष्ट्र के लिए दो और स्वर्ण पदक जीते।
इससे पहले, कर्नाटक की साइकिल चालक नंदा चिचाखंडी ने लड़कियों की 20 किमी टाइम ट्रायल जीती थी, जबकि तमिलनाडु के किशोर एन ने 80 किमी व्यक्तिगत रोड रेस में स्वर्ण पदक जीता था।जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में, मेजबान तमिलनाडु ने गत चैंपियन हरियाणा को 3-1 से हराकर लड़कों की टीम वॉलीबॉल का स्वर्ण पदक जीता, जबकि पश्चिम बंगाल ने राजस्थान पर 3-0 की जीत के साथ लड़कियों का खिताब जीता।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...