back to top

महाराष्ट्र, झारखंड में इंडिया गठबंधन दलों के लिए प्रचार करेंगे केजरीवाल

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ( इंडिया) के दलों के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल विशेष रूप से महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगियों-उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की राकांपा (शरद चंद्र पवार) के लिए प्रचार करेंगे।

आप इंडिया गठबंधन की एक घटक है, जिसका गठन लोकसभा चुनाव से पहले हुआ था। आप के सूत्रों ने दावा किया कि महाराष्ट्र में केजरीवाल द्वारा प्रचार करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरद चंद्र पवार) ने पार्टी से संपर्क किया था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल झारखंड में, झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रचार अभियान कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। आप ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में कांग्रेस (इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े घटक दल) के साथ गठबंधन किया था। हालांकि, आप ने पंजाब में गठबंधन के बिना ही चुनाव लड़ा था।

आप ने हरियाणा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी अकेले ही चुनाव लड़ा था। कांग्रेस भी महाराष्ट्र में एमवीए की एक घटक और झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...