back to top

केजरीवाल ने कहा-भाजपा दिल्ली सरकार गिराने की कर रही कोशिश, 7 आप विधायकों को 25 करोड़ का दिया ऑफर

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में उसकी सरकार को गिराने के लिए उसके सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है। वहीं, भाजपा की दिल्ली इकाई ने इन आरोपों का खंडन किया है और आप को सात विधायकों और जिन लोगों ने उनसे संपर्क किया था, उनके नाम सर्वजनिक करने की चुनौती दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि उन्होंने (भाजपा) उनकी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया और उन्हें चेतावनी दी कि आप संयोजक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा, पिछले दिनों इन्होंने दिल्ली के हमारे सात विधायकों से संपर्क कर कहा-कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे।

केजरीवाल के अनुसार, फोन करने वाले ने आप के 21 विधायकों से बात हो जाने का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए और दिल्ली सरकार के गिर जाने के बाद चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का टिकट दिए जाने का वादा किया गया। केजरीवाल ने कहा, उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार, उन्होंने अब तक सात विधायकों से ही संपर्क किया है और सभी ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आप सरकार को गिराने के लिए कथित शराब घोटाले के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।केजरीवाल ने कहा, हमारी सरकार को गिराने के लिए पिछले नौ साल में इन्होंने कई षड्यंत्र रचे, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी विधायक भी मजबूती से साथ खड़े हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में असफल रहेंगे। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में ऑपरेशन लोटस (कमल) 2.0 शुरू किया है।

आतिशी ने कहा, उन्होंने आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर अपने पाले में करने की इसी तरह की कोशिश पिछले साल भी की थी, लेकिन वे असफल रहे। भाजपा की दिल्ली इकाई के सचिव हरीश खुराना ने आतिशी को चुनौती दी कि वे अपने सातों विधायकों और उन लोगों के भी नाम बताएं जो प्रस्ताव लेकर उनके पास पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आप शराब घोटाले संबंधी मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समन का पालन नहीं करने वाले केजरीवाल से ध्यान हटाने की कोशिश में ये आरोप लगा रही है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...