back to top

जोयसा ने किसी भी तरह के गलत काम से किया इनकार

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर नुवान जोयसा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के स्वतंत्र पंचाट द्वारा तीन आरोपों में भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के बाद शुक्रवार को किसी भी तरह के गलत काम में संलिप्त होने से इनकार किया।

मैच फिक्सिंग के आरोपों में पहले ही निलंबन का सामना कर रहे जोयसा पर नवंबर 2018 में आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत आरोप लगाए गए थे और गुरुवार को उन्हें सभी आरोपों में दोषी करार दिया गया। श्रीलंका के इस पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज ने स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी पंचाट के समक्ष सुनवाई के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था।

आईसीसी ने कहा कि जोयसा निलंबित रहेंगे और उनकी सजा की घोषणा बाद में की जाएगी। जोयसा ने संवाददाताओं से कहा, मैं उस समय स्तब्ध हो गया जब मुझे बताया गया कि आईसीसी ने प्रेस बयान जारी करके कहा है कि मुझे उन आरोपों का दोषी पाया गया है जो काम मैंने कभी किया ही नहीं। जोयसा ने कहा कि 18 सितंबर को सुनवाई खत्म करने वाले आईसीसी को 30 दिन के भीतर फैसला की घोषणा करनी थी लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने वकील को आईसीसी को लिखने के लिए कहा।

जोयसा ने कहा कि आईसीसी के जांचकर्ताओं ने उनसे अंग्रेजी में बात की जिसे वह समझ नहीं पाए और उन्होंने साथ ही दावा किया कि उन्हें अपनी मातृभाषा सिंहला में जवाब देने की स्वीकृति नहीं दी गई। इस पूर्व तेज गेंदबाज को यूएई में एक टी20 लीग के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोपों में मई 2019 में अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...