back to top

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा
  • ‘रचनात्मक ऑर्टस’ के माध्यम से 25 महिलाओं को मिला रोजगार, स्थानीय कला को बाजार से जोड़कर
  • बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान को मिली नई उड़ान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश का युवा योगी सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के माध्यम से उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना आत्मनिर्भरता, नवाचार और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करते हुए युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रभावी पहल बन गई है। इसी योजना के तहत सही दिशा मिलने से झांसी की प्रतिभा डोंगरे ने बुंदेलखंड की पारंपरिक चितेरी लोक कला को एक नया रूप देकर उसे बाजार से जोड़ने का काम किया है।

बुंदेलखंड की पारंपरिक चितेरी लोक कला को दिया नया रूप
प्रतिभा ने बताया कि उन्होंने फाइन आर्ट्स में स्नातक और स्नातकोत्तर किया है। वे कॉलेज के समय से ही वह कला से जुड़ीं थीं। गांवों में दरवाजों और खिड़कियों पर देवी-देवताओं की आकृतियां बनाने की इस परंपरा को जूट बैग और गिफ्ट आइटम्स पर उतारकर उन्होंने अपना उद्यम खड़ा किया है। वे जूट के उत्पाद बनातीं हैं, जिनमें जूट बैग, गिफ्ट आइटम्स, गमछे, मोमेंटो और मेडल जैसे उत्पाद शामिल हैं। पहले यह कला केवल दीवारों तक सीमित थी, अब इस स्थानीय कला को न केवल पहचान मिल रही है बल्कि बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत को भी नया रूप मिला है।

योगी सरकार की योजना से मिला आगे बढ़ने का अवसर
प्रतिभा ने बताया कि उनको झांसी के राइज इन्क्यूबेशन सेंटर से जुड़ने के बाद ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के बारे जानकारी मिली। इसके बाद इस योजना का लाभ लेते हुए उनको एक महीने में ही 4.5 लाख रुपए का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त हुआ। उन्होंने मशीनें खरीदीं और ‘रचनात्मक ऑर्टस’ के नाम से छोटी शुरुआत की। आज 25 महिलाओं को साथ जोड़कर एक बड़े व्यवसाय का रूप दे दिया है। कुछ महिलाएं यूनिट में आकर काम करतीं हैं, जबकि कई महिलाएं कच्चा माल लेकर घर से ही काम कर करतीं हैं। इसके बाद तैयार उत्पादों को बाजार में बेचने के लिए भेजा जाता है।

बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान को मिली नई उड़ान
उन्होंने बताया कि, इनके जूट बैग और अन्य उत्पाद स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों में भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से प्रतिभा के उद्यम को न केवल एक नई गति मिली, बल्कि उनके साथ 25 महिलाओं को भी रोजगार मिला। इससे वे हर महीने लाखों की कमाई कर रहीं हैं। प्रतिभा ने योगी सरकार के संकल्प ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतारने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण की भी मिसाल पेश की है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...

मंगलायतन विवि ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि से किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को उनके उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण तथा विधानमंडलीय कार्यप्रणाली में नवाचारपूर्ण योगदान...