back to top

21 फरवरी को 38 जिलों में चलेगा जेई वैक्सीनशन का अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 21 फरवरी से 38 जिलों में जेई टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत 9 महीने से 15 साल तक जेई टीका से छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण से कवर किया जायेगा। इस दौरान लगभग 11.26 लाख बच्चों को जेई टीकाकरण से कवर किया जायेगा।

प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बुधवार को कोविड टीकाकरण के संबंध में डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की बैठकों के आयोजन की समीक्षा के दौरान डीटीएफ की बैठक हर हफ्ते करने के निर्देश दिये। वे कोविड वैक्सीन टीकाकरण की स्टेट स्टेयरिंग कमेटी फार इम्यूनाइजेशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी और संबंधित अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिये गये।

कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 5 फरवरी तक कुल 6,73,210 लाभार्थियों (6,36,815 हेल्थ केयर वर्कर व 36,395 फ्रंट लाईन वर्कर) को कोविड टीकाकरण की पहली खुराक से कवर किया गया। मुख्य सचिव ने जिन जिलों में कोविड टीकाकरण कम हुआ है, उन्हें वैक्सीनशन में ज़रूरत के हिसाब से तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।

यह भी बताया गया कि हेल्थ केयर वर्कर पहली खुराक से कवर लाभार्थियों की दूसरी खुराक 15 फरवरी, 19 फरवरी, 25 फरवरी, 26 फरवरी, 4 मार्च, 5 मार्च और 15 मार्च की दी जायेंगी। बैठक में ही जिलों द्वारा किये जा रहे कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन के वेस्टेज के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गयी और कुछ जिलों में हाई वेस्टेज पर चिंता जताते हुये इस संबंध में उचित कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

31 जनवरी को हुई पल्स पोलियो एनआईडी अभियान के बारे में चर्चा की गयी। बताया गया कि कुल 3.24 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक से कवर किया गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सघन मिशन इंद्रधनुष-3.0 प्रदेश के 37 जिलों में दो चरणों में चलाया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण का आयोजन 23 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च,2021 को चलाया जाना है। दूसरे चरण का आयोजन 23 मार्च, 05 अप्रैल और 6 अप्रैल को चलाया जाना प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार के बाद बैठक दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...