back to top

जन अधिकार पार्टी ने 51वें शहादत दिवस पर बाबू जगदेव प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। आशियाना के डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद के 51वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य पर जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबू जगदेव प्रसाद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व मंत्री व जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिवकन्या कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद शोषित, गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित व अल्पसंख्यक वर्ग को उसका अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। बाबू जगदेव प्रसाद का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष व अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने की सीख देता है । बाबू जगदेव जी के उद्देश्यों और सपनों की पूर्ति के लिए हमें सामाजिक न्याय, समान अवसर और भाईचारे की दिशा में निरंतर काम करना होगा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जगदेव प्रसाद के आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर हम सबको समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद करने व न्यायपूर्ण समानता आधारित समाज बनाने के लिए संघर्षरत रहने का संकल्प लेना होगा।

आयोजन में पूर्व सूचना आयुक्त व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ज्ञान प्रकाश मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ व सह प्रभारी मंडल अयोध्या पंकज कुमार मौर्य, आनंद मौर्य व जिला सचिव पंकज मौर्य वीके सिंह सैनी, पूर्व आईएएस संतोष कुमार मौर्य, डा. आरपी मौर्य आगरा मंडल प्रभारी रामेश शाक्य, प्रदेश महासचिव रविन्द्र सोनकर, अजय पटेल, राम कृष्ण प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी सिंह, राष्ट्रीय सचिव हरपाल प्रजापति व मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कोरी, प्रदेश अध्यक्ष बिहार उपेन्द्र कुशवाहा समेत प्रदेश भर से आए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...

मंगलायतन विवि ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि से किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को उनके उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण तथा विधानमंडलीय कार्यप्रणाली में नवाचारपूर्ण योगदान...

ईंधन संकट की आशंका से देशभर में अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

नयी दिल्ली। ईंधन की कथित कमी की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को देशभर में लोग पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लंबी...