जगत सिंह राणा अध्यक्ष और संजय बिष्ट बने कोषाध्यक्ष

देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के कार्यकारिणी चुनाव

लखनऊ। उत्तराखण्ड समाज की प्रतिष्ठित एवं गौरवशाली संस्था देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति कल्याणपुरी लखनऊ की आम बैठक आज संस्था के मुख्यालय भारती काम्पलेक्स, कंचना बिहारी मार्ग, कल्याणपुर लखनऊ में संयोजक मधन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा प्रचार सचिव का चुनाव कराया गया। बैठक में जगत सिंह राणा अध्यक्ष संजय बिष्ट कोषाध्यक्ष तथा लाल सिंह बिष्ट प्रचार सचिव निर्वाचित हुए। बैठक में मुख्य संयोजक भरत सिंह बिष्ट और संयोजक मधन सिंह बिष्ट ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष जगत सिंह राणा उत्तराखण्ड समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति है उन्होने संस्कृति एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये है। आपका कल्याणपुर के मायापुरी क्षेत्र में नव निर्वाचित होने पर पूरन सिंह अधिकारी, मोहन पंत, पूरन सिंह जीना, विजय कुमार सिंह बिष्ट, मदन मोहन पाण्डेय,बालम सिंह रावत, किशन सिंह रावत द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। वही उत्तराखण्ड समाज की प्राचीन शीर्ष संस्था उत्तराखण्ड महापरिषद कुर्माचल नगर के अध्यक्ष हरीष चन्द्र पंत तथा संयोजक दीवान सिंह अधिकारी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत ने भी कुर्माचल नगर में भव्य स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

शतभिषा नक्षत्र और ब्रह्म योग में वरुथिनी एकादशी 24 को

लखनऊ। वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरूथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि मुख्य रुप से भगवान विष्णु...

युवाओं की सोच को दर्शाता है नाटक करवट बदलती जिंदगी

एसएनए में 17 दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन तीन नाटकों का मंचनलखनऊ। मंचकृति समिति संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित 17...

पृथ्वी दिवस पर शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान

50-50 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को रोज भेजेंगेलखनऊ। गोमती को निर्मल बनाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट को सुरक्षित करने के लिए आज से...

Latest Articles