back to top

युवाओं की सोच को दर्शाता है नाटक करवट बदलती जिंदगी

एसएनए में 17 दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन तीन नाटकों का मंचन
लखनऊ। मंचकृति समिति संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित 17 दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में तीन नाटकों का मंचन किया गया जिसका निर्देशन संगम बहुगुणा व विकास श्रीवास्तव ने किया। नाट्य समारोह में सबसे पहले नाटक करवट बदलती जिंदगी का मंचन किया गया।
कहानी का सारांश-भारतीय संस्कृति सदा से ही बसुधैव कुटुंबकम का समर्थन करती है। जहां समाज में सबकी बेटियां साझा समझी जाती है। वहीं नीलिमा टिक्कू आज संकीर्ण मानसिकता के तहत बहुत कुछ बदलाव दिखाई दे रहे हैं। अपनी बहन-बेटी के साथ कोई आपत्तिजनक दुर्घटना हो जाये तो उसे खामोशी से सुलझाने की पुरजोर कोशिश की जाती है। वहीं पराये घर की बेटी पर बिन बात भी कीचड़ उछालने, उसका बहिष्कार करने से नहीं चूकते। समाज में हर तरह की मानसिकता वाले लोग हैं। युवा पीढ़ी में अब भी जहां कहीं ना कहीं यह पितृसत्तात्मक प्रवृत्ति जड़ जमाये हुए है, वहीं आज यही युवा पीढ़ी अपेक्षाकृत परिष्कृत हुई है और सोच की खिड़कियाँ खुली है। युवाओं की इसी सोच को दशार्ती यह कहानी बताती है कि संकीर्ण मानसिकता से परे किस तरह आज की युवा पीढ़ी सजग है। मंच-पर-मित्री दीक्षित ने अभिनय किया।

बिजनेस
बिसनेस नाटक का लेखन रत्ना कौल ने किया जिसमें कहानी उच्च स्तर पर बोट व धन प्राप्ति के लिए हो रहे घोटाले की उजागर करती है। चाचिकपुर गाँव के मुखिया हरसुख मिश्रा के घर के सामने खुले स्थान पर हर शाम गाँव के प्रबुद्ध जन इकट्ठा होकर भाँति भाँति की चचार्एँ करते। अध्यापक दशरथ प्रसाद केवल सप्ताहान्त में ही ऐसी बैठकों में सम्मिलित हो पाते। कुछ माह पहले ही उनका ट्रॉसफर निकटवर्ती जिÞले अकबरपुर हो गया था। पत्नी, पुत्री जानकी और बेटा लक्ष्मण प्रसाद चाचिकपुर में ही रह रहे थे। लाखन अत्यन्त चंचल तथा पड़ाई में उसका मन नहीं लगता था। गाँव में छोटी-मोटी चोरियाँ भी करने लगा था। सम्मान को पहुँचती ठेस परिवार के लिए असह्य हो गई थी। मंच-पर- अनवारुल हसन, भानु प्रकाश पाण्डेय, ममता शुक्ला, करन चान्त्रा, गुरुदत्त पाण्डेय एवं अन्य।

ढलानों के नीचे
ढलानों के नीचे की कहानी का सारांश में दूर्वा डॉक्टर उत्कर्षऔर सुलक्षणा की इकलौती बेटी थी। उसकी अच्छी परवरिश के लिए दोनों ने जान लगा दी थी। दोनों ही काम करते थे और व्यस्ततम थे। ऐसी परिस्थितियों में घर की देखभाल एक घरेलू पुराना नौकर करता था। अचानक उसने एक दिन दूरवा को पीछे से दबोच लिया और दुराचार की कोशिश की। उसी समय वहाँ सुबीर आ पहुंचा उसने उसे बचा लिया। सुबीर दूर्वा का मित्र था। इस घटना का दूर्वा के ऊपर बहुत प्रभाव पड़ा। वह हंसना बोलना, खाना-पीना, सोना जागना सब भूल गई। माता-पिता ने उसे सामान्य करने के लिए शहर बदल दिया। अब सुबीर अपनी नौकरी पर चला गया था। लेकिन इस बार पता नहीं क्या हुआ कि वह लौटा नहीं। आगे मंच पर गोपाल सिन्हा, काव्या मिश्रा, सोम गाँगुली, दीपक मेहरा, अजय भटनागर, डॉ. मालविका त्रिवेदी ने अभिनय किया।

RELATED ARTICLES

स्नान-दान का प्रतीक मकर संक्रांति पर्व आज, आसमानों में होगी पतंगों की जंग

लखनऊ। भगवान सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है मकर संक्रांति। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से...

देव मंदिर की स्थापना दिवस पर मेले का शुभारंभ

अवनीश सिंह ने अपनी निधि से धनराशि प्रदान कीलखनऊ। कनेरी निगोहा मोहनलालगंज में दो दशकों से शंकर भगवान की स्वयंभू प्रतिमा से निर्मित आल...

भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ उत्तरायणी कौथिग-2026 का आगाज

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने मेला स्थल पहुंचकर किया कौथिग का उद्घाटनलखनऊ। पर्वतीय महापरिषद के (25 साल पूर्ण) रजत जयंती के शुभअवसर पर...

अंडर-19 विश्व कप :भारत ने अमेरिका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बुलावायो (जिम्बाब्वे)। भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बृहस्पतिवार को यहां अंडर-19 विश्व कप के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को फसल के त्योहारों मकर संक्रांति और पोंगल पर लोगों को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’...

भारतीय सेना राष्ट्र की रक्षा के लिए अडिग ढाल के रूप में खड़ी है: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सेना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना देश की ऐसी अडिग ढाल के...

निकाय चुनाव: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उप्र के पूर्व राज्यपाल राम नाइक ने मुंबई में मतदान किया

मुंबई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक ने बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में अपना वोट...

बड़ी खबर: मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, सुरक्षित निकाली गईं BSP प्रमुख

लखनऊ | राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रेस...

मकर संक्रांति पर 36 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सुबह 10 बजे तक 36 लाख लोगों...