back to top

तोक्यो ओलंपिक स्थगित करना जल्दबाजी होगी : आईओसी प्रमुख

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक खेल स्थगित करना जल्दबाजी होगी लेकिन स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते अलग अलग परिदृश्यों पर विचार किया जा रहा है।

बाक ने न्यूयार्क टाइम्स से कहा कि आईओसी अपने कार्यबल और विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह पर अमल करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तोक्यो ओलंपिक 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होंगे। उन्होंने कहा कि खेलों को रद्द करने का सवाल ही नहीं उठता।

उन्होंने कहा, हम अलग अलग परिदृश्यों पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी ओलंपिक में साढे चार महीने बाकी हैं। अभी खेलों को स्थगित करना जल्दबाजी होगी। अभी तक तो हमें कार्यबल से कोई सुझाव मिला भी नहीं है। ओलंपिक क्वालीफायर्स पर भी इस महामारी की गाज गिरी है और अभी तक प्रतिशत खिलाड़ियों ने ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया है।

बाक ने हालांकि कहा कि हालात इतने अनिश्चित हैं कि अभी तोक्यो के बारे में फैसला नहीं लिया जा सकता। बाक ने कहा कि सेहत सर्वाेपरि है और आईओसी वित्तीय हितों को ध्यान में रखकर कोई फैसला नहीं लेगी। उन्होंने कहा, हमें नहीं पता कि यह कितना लंबा चलेगा लेकिन हम चाहते हैं कि इस सुरंग के आखिरी छोर पर ओलंपिक मशाल की रोशनी हो।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...