back to top

बंगाल में बहुप्रतीक्षित परिवर्तन लाने के लिए ममता बनर्जी को हराना जरूरी : शाह

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)। नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी की जीत के प्रति विश्वास जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि बंगाल में बहुप्रतीक्षित परिवर्तन लाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को हराना जरूरी है। नंदीग्राम पार्टी कार्यालय में शाह ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा की विजय का अंतर इतना ज्यादा होना चाहिए कि कोई नेता फिर कभी जनता को झूठे वादे कर बेवकूफ बनाने के बारे में न सोचे।

उन्होंने कहा, नंदीग्राम में ममता दीदी को हराकर आप पश्चिम बंगाल में बहुप्रतीक्षित परिवर्तन ला सकते हैं। आप उन्हें यहां हराइए, तृणमूल राज्य के अन्य हिस्सों में अपने आप हार जाएगी। नंदीग्राम में हाल ही में हुई बलात्कार की घटना पर शाह ने कहा कि बनर्जी द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाने के बाद भी राज्य में महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं हैं।

उन्होंने कहा, वह महिलाओं की सुरक्षा की बात करती हैं। यहां क्या स्थिति है? जहां वह नंदीग्राम में हैं, वहां से चंद किलोमीटर दूर एक महिला से बलात्कार हुआ है। इससे पहले शाह ने पार्टी का दमखम दिखाते हुए नंदीग्राम में एक बड़ा रोडशो किया। प्रचार के दौरान उनके साथ शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...