back to top

सात ज्योर्तिलिंग और दक्षिण भारत की यात्रा कराएगा आईआरसीटीसी

यात्रा 29 जून से 10 जुलाई तक चलेगी
लखनऊ। सात ज्योर्तिलिंग के दर्शन और दक्षिण भारत की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी टूर पैकेज ला रहा है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि वेबसाइट से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से सात ज्योर्तिलिंग के दर्शनों में उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर व ओंमकारेश्वर, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिरों के दर्शन शामिल हैं। बताया कि दक्षिण भारत की यात्रा 29 जून से 10 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), स्थानीय दर्शन (कन्याकुमारी) , मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) का भ्रमण कराया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता भी मौजूद रहे। इन स्टेशनों से चढ़ने-उतरने की सुविधा-योग नगरी ऋषिकेश हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, एमबीडीपी (प्रतापगढ़), प्रयागराज और मानिकपुर स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा रहेगी। यात्रा में होने वाले व्यय का भुगतान ईएमआई में भी करने की सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

मनोहर लाल भुंगरा की प्रदर्शनी में छापाकला की संवेदनात्मक यात्रा

छापा में जीवन की प्रतिध्वनि लखनऊ । भारतीय समकालीन कला के परिदृश्य में छापाकला (प्रिंटमेकिंग) एक सशक्त, संवेदनशील और वैचारिक माध्यम के रूप में अपनी...

सुमिरिला शरदा भवानी पत राखा महारानी…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला आयोजितलखनऊ। आज कार्यशाला के छठे दिन आकाशवाणी की ए ग्रेड कलाकार रंजना मिश्रा ने पचरा गीत सुमिरिला शरदा भवानी...

मलमास 17 से, शादी-मुंडन जैसे कई मांगलिक कार्यों पर लग जाएगा विराम

मलमास 17 मई से 15 जून तक रहेगालखनऊ। हिंदू पंचांग में अधिक मास या मलमास का विशेष महत्व है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा...

आलमबाग गुरुद्वारा में श्री सुखमनी साहिब पाठ का हुआ आरंभ

गुरु अर्जुन देव की शहादत पर समर्पित कार्यक्रम आयोजित लखनऊ। साहिब गुरु अर्जन देव महाराज की पावन शहादत को समर्पित सुखमनी साहिब पाठों की श्रृंखला...

ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल 12 को, बन रहा अद्भुत संयोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल 12 मई को मनाया जाएगा, जिसमें हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। सनातन धर्म...

मलमास 17 से, शादी-मुंडन जैसे कई मांगलिक कार्यों पर लग जाएगा विराम

मलमास 17 मई से 15 जून तक रहेगालखनऊ। हिंदू पंचांग में अधिक मास या मलमास का विशेष महत्व है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा...

सस्पेंस और बौद्धिकता का अद्भुत मेल है पीयूष पांडे का उपन्यास ‘उसने बुलाया था’

कहानी कहने का ढंग इतना सरल और संप्रेषणीय हैलखनऊ। सस्पेंस-थ्रिलर जैसी अत्यंत जटिल विधा को चुनना अपने आप में एक बड़ा जोखिम है, ये...