back to top

ईरान ने अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण करने का किया दावा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

मनामा (बहरीन). ईरान ने अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण करने की सोमवार को घोषणा की जो उसके उस नवीनतम प्रक्षेपण कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसकी पश्चिमी देश आलोचना करते हैं। पश्चिमी देशों का आरोप है कि इस कार्यक्रम से तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बढ़ावा मिल रहा है।

ईरान ने उपग्रह ले जाने में सक्षम अपने सिमोर्ग यान के जरिए यह प्रक्षेपण किया। इससे पहले इस यान से की गई प्रक्षेपण की कई कोशिशें विफल रही हैं। यह प्रक्षेपण ईरान के सेमनान प्रांत में स्थित इमाम खुमैनी स्पेसपोर्ट से किया गया। प्रक्षेपण के सफल रहने की स्वतंत्र रूप से तत्काल पुष्टि नहीं की जा सकी। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजराइल के जारी युद्ध तथा लेबनान में कमजोर युद्ध विराम समझौते के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है।

अमेरिका ने पहले कहा था कि ईरान के उपग्रह प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव की अवहेलना करते हैं और उसने तेहरान से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं करने को कहा था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

राजधानी में चटक हुआ रंगों का बाजार, गुलाल व रंगों की धूम

लखनऊ। इस बार होली के त्यौहार पर बाजार में प्राकृतिक रंगो तथा गुलाल की बाहर है। राजधानी में जगह जगह पर रंगो, पिचकारी, मिठाइयों...

यूपी की बेटियों को मिला नव अंशिका श्री शक्ति सम्मान

नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान ने बढ़ाया सेविकाओं का मान8 मार्च को होगी नारी एक रूप अनेक थीम पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता लखनऊ। द...

बैठकी एवं खड़ी होली के गीतों की प्रस्तुति ने दिल जीता

उत्तराखण्ड की पारम्परिक बैठकी व खड़ी होली उत्सव लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रविवार को महापरिषद प्रांगण (उत्तराखंड...

जय हिंद जय सिंध- ए लव स्टोरी का मोशन पोस्टर जारी

देशभक्ति से जुड़ी दुनिया की पहली झलक मिली हैलखनऊ। सैमीज एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म जय हिंद जय सिंध ए लव स्टोरी की...

शिव के मन माही बसे काशी, हां हां मोहन गिरधारी…

पर्वतीय शैली में होली गायन हाँ हाँ मोहन गिरधारी लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद उप्र, लखनऊ के तत्वावधान में पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर, लखनऊ में पर्वतीय...

डालीगंज जैन मन्दिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन

सोमवार को 10:00 बजे इसका समापन होगालखनऊ। डालीगंज जैन बाग जैन मंदिर में चल रहे 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में रविवार को...