back to top

IPL 2025 : लखनऊ की टीम में शामिल होंगे शार्दुल ठाकुर, इस खिलाड़ी की लेंगे जगह

नयी दिल्ली। IPL 2025: नीलामी में नहीं बिकने वाले भारतीय आलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी के लिए तैयार हैं और लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने उन्हें चोटिल मोहसिन खान के स्थान पर टीम में शामिल किया है। नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में एलएसजी सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

आईपीएल में बयान में कहा, लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया है। मोहसिन चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने ठाकुर को दो करोड रुपए के आधार मूल्य में अपनी टीम से जोड़ा है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय ठाकुर अभी विशाखापत्तनम में लखनऊ की टीम के साथ हैं।

पांव की सर्जरी के बाद वापसी करने पर ठाकुर ने मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में नौ मैचों में 505 रन बनाए और 35 विकेट लिए। आईपीएल नीलामी में नहीं चुने जाने के बाद ठाकुर ने काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए एसेक्स के साथ अनुबंध किया था। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ठाकुर ने पहले ही एसेक्स को बता दिया था कि अगर आईपीएल की कोई फ्रेंचाइजी अगर किसी चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर उन्हें अपनी टीम में शामिल करती है तो वह यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मोहसिन के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। वह इसके बाद लखनऊ की टीम के शिविर में शामिल हो गए थे लेकिन अभी चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...