back to top

IPL 2025 : सॉल्ट-कोहली के सामने होगी आर्चर की मुश्किल चुनौती, राजस्थान और आरसीबी के बीच आज होगा मुकाबला

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीमें रविवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत की राह पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और विराट कोहली के सामने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कड़ी चुनौती पेश करेंगे। इन दोनों टीमें को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि राजस्थान को गुजरात टाइटन्स के हाथों 58 रन से करारी हार मिली।

आरसीबी पांच मैचों में तीन जीत के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि राजस्थान इतने ही मैचों में दो जीत के साथ सातवें पायदान पर है। आईपीएल के इस सत्र के शुरुआती मैच में इस लीग में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने आर्चर ने लय में वापसी कर ली है। उनकी तेज रफ्तार गेंदें पिछले दो मैचों से कहर बरपा रहीं हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें शानदार लय में चल रहे कप्तान श्रेयस अय्यर को 148.6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली गेंद पर बोल्ड करना शामिल है।

उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 152.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी जबकि 147.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली इनस्विंगर पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को चकमा देकर पवेलियन भेजने में सफल रहे थे। आर्चर के सामने रविवार को कोहली (186 रन) और इंग्लैंड टीम के साथी खिलाड़ी सॉल्ट (143) की आक्रामक जोड़ी को रोकने की चुनौती होगी। यह जोड़ी कुछ ही ओवरों में मैच को प्रतिद्वंद्वी टीम की पकड़ से दूर करने की क्षमता रखती है। आर्चर के अलावा राजस्थान के लिए गेंदबाजी में सिर्फ संदीप शर्मा ही प्रभावित कर सके हैं।

आरसीबी के बल्लेबाज टीम की इस खामी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में टीम को श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा की स्पिन जोड़ी से बीच के ओवरों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कोहली ने अब तक दो अर्धशतक लगाये है लेकिन सॉल्ट के पास बेहद आक्रामक रवैये के साथ बल्लेबाजी करने की क्षमता है। देवदत्त पडिक्कल भी बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे तो वही कप्तान रजत पाटीदार अपनी शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे। टिम डेविड और लियाम लिविंगस्टोन के पास किसी भी गेंदबाजी के खिलाफ तेजी से रन बनाने की क्षमता टीम की बल्लेबाजी को काफी मजबूत बनाती है। अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में लगी इस टीम के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज है लेकिन स्पिन गेंदबाजों को थोड़ा और निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस मैच में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ 159 रन पर आउट हो गयी थी। उनके पास शीर्ष क्रम में संजू सैमसन, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता है। इसके साथ ही निचले क्रम में ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर की विस्फोटक जोड़ी मौजूद है।

टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजल हक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेन मफाका, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

मैच दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।

यह खबर पढ़े : पत्नी के धक्का देने से छत से गिरकर पति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...