back to top

पत्नी के धक्का देने से छत से गिरकर पति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की कांशीराम कॉलोनी में कथित तौर पर पत्नी के धक्का देने से छत से गिरकर पति की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात हुई और और परिवार का आरोप है कि पत्नी ने धक्का देकर उसकी हत्या की है। मृतक की पहचान दिलशाद (40) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दिलशाद रायबरेली-बांदा मार्ग पर अमहट में स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 67 में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे, घटना के बाद परिजन ने उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहन सायमा बानो के हवाले से बताया कि दिलशाद ने पत्नी से खाना मांगा था, इसी दौरान पत्नी ने उन्हें छज्जे से धक्का दे दिया।

आरोपी शन्नो का कहना है कि उसका पति शराब पीकर आया था और खाना खाने के बाद छत से कूद गया। शन्नो ने कहा कि वह बच्चों के साथ कमरे में थी।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...